इंटरनेट डेस्क। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच इस समय तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का दूसरा वनडे मैच आज क्राइस्टचर्च में खेला गया। दूसरे वनडे मैच में कीवी टीम ने बांग्लादेश 8 विकेट से हराकर इस सीरीज का अपने नाम कर लिया है। न्यूजीलैंड टीम इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है।
जवानों की शहादत को विराट का सलाम, शहीदों के सम्मान में कप्तान कोहली ने किया ये 'विराट' फैसला
दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड के आक्रामक ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और वनडे सीरीज में लगातार दूसरा शतक लगाने में सफल रहे। गप्टिल ने इस मैच में 118 रनों की आतिशी पारी खेली और लगातार दूसरी बाद मैन आफ द मैच अवॉर्ड जीतने में कामयाबी हासिल की।
आपको बता दें कि दूसरे वनडे मैच में बंगलादेश की टीम ने 49.4 ओवर में 226 रन पर ढेर हो गयी। जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 36.1 ओवर में दो विकेट पर 229 रन बनाकर मैच में एकतरफा जीत हासिल कर ली। इस मैच में सबसे आकर्षण रहा मार्टिन गप्टिल का शतक साथ ही सबसे दिलचस्प बात ये रही कि मार्टिल गप्टिल ने अपना 16वां वनडे शतक 16 फरवरी को बनाया। मार्टिन ने गप्टिल ने पहले हेनरी निकोल्स के साथ पहले विकेट के लिए 45 रन और उसके बाद कप्तान केन विलियम्स (नाबाद 65) के साथ दूसरे विकेट के लिए 143 रन जोड़े और टीम को विजयी द्वार तक पहुंचाया। इससे पहले बांग्लादेश की ओर से मोहम्मद मिथुन ने सबसे ज्यादा बांग्लादेश की ओर से 57 रन बनाए।