विश्व क्रिकेट में अपनी विध्वंशक बल्लेबाजी से एक नए आयाम तक पहुंचाने वाले एक दिग्गज बल्लेबाज ने रविवार को अचानक से 50-50 ओवर्स के फॉर्मेट में सन्यास लेने का फैसला कर दिया है जिससे अब क्रिकेट जगत में एक युग का अंत हो जाएगा।
क्रिस गेल वनडे क्रिकेट फॉर्मेट से विश्व कप के बाद लेंगे सन्यास
हम बात कर रहे हैं वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल की जिन्होंने रविवार को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के बाद वनडे क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया है।

पूरे क्रिकेट जगत में होने वाली अलग-अलग टी20 क्रिकेट लीग में अपने नाम का डंका बजाने वाले क्रिस गेल ने वनडे फॉर्मेट से विदा लेने का फैसला किया है लेकिन टी20 क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने की क्रिस गेल के सन्यास के खबर की पुष्टि
क्रिस गेल के वनडे क्रिकेट फॉर्मेट को सन्यास लेने के फैसले की जानकारी क्रिकेट वेस्टइंडीज ने अपने ट्वीटर हैंडल से दी। जिसमें कहा गया है कि
“टेलिस्मैनिक विंडीज बल्लेबाज क्रिस गेल इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के बाद वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले लेंगे।”

क्रिस गेल को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में फिर से टीम में बुलाया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ 20 फरवरी से पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरु होने जा रही है।
इस तरह का रहा है क्रिस गेल का वनडे क्रिकेट करियर
क्रिस गेल वेस्टइंडीज क्रिकेट के एक दिग्गज बल्लेबाजों में से एक रहे हैं लेकिन क्रिकेट विंडीज में उनका खास कद नहीं क्योंकि उन्होंने कई बार टी20 क्रिकेट लीग खेलने के लिए इंटरनेशनल टीम से अपने आप को अलग किया।
क्रिस गेल की सबसे खास बात ये रही है कि वो क्रिकेट इतिहास में टी20 क्रिकेट में शतक, वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक और टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं।

वैसे क्रिस गेल ने अपने वनडे करियर में अब तक 284 मैच खेले जिसमें उन्होंने 23 शतकों की मदद से 9727 रन बनाए। जिसमें उन्होंने एक दोहरा शतक भी लगाया।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल इस टूर्नामेंट के बाद वनडे क्रिकेट को कहेंगे अलविदा appeared first on Sportzwiki.