भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। सिद्धू ने पुलवामा हमले के बाद कहा था कि इसमें किसी देश का कोई हाथ नहीं है। इसके बाद से लगातार उनका विरोध हो रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पूर्व क्रिकेट कप्तान भी हैं और इसी वजह से नवजोत सिंह सिद्धू की उनसे अच्छी दोस्ती है।
मुंबई में हुई नारेबाजी

नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा बयान दिए जाने के बाद से लगातार उनका विरोध हो रहा है। उन्हें कपिल शर्मा के शो से भी सोनी चैनल ने हटाने का फैसला किया है। मुंबई में फिल्म सिटी ने आज भी उन्हें लेकर नारेबाजी हुई।
पुलमावा में हुए आतंकी हमले के विरोध में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉईज (FWICE) ने आज मुंबई फिल्म सिटी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ नारे लगाए।
पाकिस्तान भेजने की मांग

फिल्म सिटी में हुए इस कार्यक्रम भारतीय टीम के कई क्रिकेटर भी पहुँचने थे। इसमें वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह और सुरेश रैना जैसे नाम शामिल थे। इस दौरान सिद्धू को पाकिस्तान जाने के लिए भी नारे लगे।
फेडरेशन ने कहा, “हम नवजोत सिंह सिद्धू का बायकॉट करते हैं। फेडरेशन उन्हें इंडस्ट्री में काम करने की मूंजरी नहीं देती है। उन्हें देश से हटा देना चाहिए।” फेडरेशन ने नवजोत सिंह सिद्धू को गद्दार बताते हुए कहा कि उन्हें पाकिस्तान भेज देना चाहिए।
16 साल का इंटरनेशनल करियर

नवजोत सिंह सिद्धू भारत के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर में गिने जाते हैं। उन्होंने 1983 में अपना पहला मैच खेला था। 1999 में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना अंतिम मैच खेला था। क्रिकेट छोड़ने के बाद से वह राजनीती में आ गये।
वह पहले भाजपा का हिस्सा थे और अमृतसर से सांसद भी थे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। अभी वह पंजाव सरकार में मंत्री भी हैं।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post किसने कहा नवजोत सिंह सिद्धू भारत छोड़ चले जाएं पाकिस्तान appeared first on Sportzwiki.