Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लक्ष्य की अगुवाई में एएआई ने बैडमिंटन खिताब जीता

गुवाहाटी
एशियाई जूनियर चैम्पियन लक्ष्य सेन की अगुवाई में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने सोमवार को यहां रेलवे को 3-2 से हराकर 74वीं अंतरराज्यीय-अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीता। सत्रह साल के लक्ष्य ने पुरुष एकल मुकाबले में रेलवे के शुभंकर डे को 55 मिनट तक चले मुकाबले में 21-17, 21-17 से हराया। इसी तरह महिला एकल में आकर्षी कश्यप ने रेलवे की अनुरा प्रभुदेसाई को 21-12, 21-14 से हराकर अपनी टीम को 2-0 की बढ-त दिला दी। कबीर कांजारकार और हेमानागें्रद बाबू ने एएआई के श्लोक और चिराग सेन को 21-18, 17-21, 21-18 से हराकर रेलवे को वापसी दिलायी। 

महिला युगल में रेलवे की रिया मुखर्जी और अनुरा प्रभुदेसाई ने अपनी टीम के लिए अहम मुकाबला जीता और स्कोर 2-2 कर दिया। अनुरा और रिया ने एएआई की परदेसी और स्नेहा सांतीलाल को 21-8, 21-8 से हराया। मिश्रित युगल में परदेसी ने श्लोक के साथ मिलकर कनिका कानवाल और अक्षय राउत की जोड-ी पर 2109, 17-21, 21-8 से हराकर अपनी टीम को 3-2 से जीत दिलायी। विजेता टीम को 3.5 लाख रुपये का पुरस्कार मिला जबकि उपविजेता टीम को 2.5 लाख रुपये मिले। तीसरे और चौथे स्थान पर आने वाली टीमों को दो-दो लाख रुपये मिले।