Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अफगानिस्तान और आयरलैंड मैच के दौरान मैदान पर अचानक खुले शॉवर, पूरा मैदान हो गया पानी-पानी

अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा टी-20 मैच 23 फरवरी को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम देहरादून में खेला गया. इस मुकाबले को अफगानिस्तान की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 84 रन के अंतर से जीत लिया था. इस मैच को जीतने के साथ ही तीन मैचों की टी-20 सीरीज में अफगानिस्तान की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है.

ऐसा रहा पूरा मैच 

इस मैच में अफगानिस्तान की टीम ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाये. उन्होंने इस मैच में टी-20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया था.

इस मैच का टॉस अफगानिस्तान की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाये.

अफगानिस्तान के लिए ओपनर बल्लेबाज हजरतउल्लाह जजई ने 62 गेंदों पर 162 रन की तूफानी पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 11 चौके व 16 छक्के लगाये.

अफगानिस्तान के इस लक्ष्य के जवाब में आयरलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाये.

आयरलैंड के कप्तान व ओपनर बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग ने 50 गेंदों पर 91 रन की पारी खेली. अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट हासिल किये.

मैदान पर अचानक खुले शावर 

इस मैच के एक ओवर के बाद ही एक बहुत ही दिलचस्प घटना देखने को मिली. दरअसल, जब आयरलैंड के तेज गेंदबाज बोयाड रैंकिन अफगानिस्तान की पारी का दूसरा ओवर करने के लिए तैयार थे.

तभी मैदान पर लगे शावर ऑन हो गए और उनसे मैदान पर पानी छुटने लगा. मैदान पर पानी को देख सभी खिलाड़ी हैरान रह गये और कुछ देर तक खेल को रोकना पड़ गया. इसके कुछ देर बाद इस शावर को बंद किया गया और इसके बाद मैच शुरू हुआ.

यहाँ देखें वीडियो 


आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे आयरलैंड और अफगानिस्तान मैच के दौरान मैदान पर लगे शावर खुल गए और पानी आने लगा.

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post अफगानिस्तान और आयरलैंड मैच के दौरान मैदान पर अचानक खुले शॉवर, पूरा मैदान हो गया पानी-पानी appeared first on Sportzwiki.