स्पोर्ट्स डेस्क। ICC वर्ल्ड कप 2019 की सभी तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं भारतीय टीम का चयन भी शुरू हो गया है। ऐसे में भारतीय चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद का कहना है कि विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी अभी शानदार फॉर्म में चल रहे है और वर्ल्ड कप के लिए अहम साबित होंगे। उन्होंने कहा युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, विजय शंकर और अंजिक्य रहाणे वर्ल्ड कप के लिए चुनी जाने वाली टीम इंडिया का हिस्सा हो सकते हैं।
प्रसाद ने वेबसाइट क्रिकइंफो को दिए इंटरव्यू में कहा कि पंत के बेहतरीन प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं की मुश्किलें अब ओर बढ़ा दी हैं। वही विजय शंकर की बल्लेबाजी ने वर्ल्ड कप के लिए चुनी जाने वाली टीम को एक नया आयाम दिया है। बता दे, पंत ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ केवल तीन वनडे मैच खेले लेकिन टेस्ट क्रिकेट और इंडिया-ए की ओर से किए गए शानदार प्रदर्शन के लिए चयनकर्ताओं ने उनके प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है।
उन्होंने ने धोनी के बारे में आगे कहा, चाहे बात कप्तान विराट कोहली को सलाह देने की हो, विकेटकीपिंग की हो या फिर मैदान में युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने की हो, धोनी वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे अहम व्यक्ति साबित होंगे।
धोनी का चौथा वर्ल्ड कप
37 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी का यह चौथा विश्व कप होगा। भारतीय टीम ने धोनी के नेतृत्व में ही आखिरी बार 2011 में ICC वनडे वर्ल्ड कप जीता था। वे इस समय टीम के नेतृत्व समूह का अभिन्न हिस्सा हैं।
यह भी पढ़े:-
जब धोनी ने किया तिरंगे का सम्मान, दिल छू लेगा वीडियो
ICC टी-20 रैंकिंग में विराट कोहली को हुआ नुकसान, कुलदीप यादव को हुआ फायदा
IPL 2019: अब पिंक जर्सी में दिखेगी राजस्थान रॉयल्स की टीम, ऐसी होगी ड्रेस
Herald