Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दुबई चैंपियनशिप: निशिकोरी ने बेनाइट पियरे को हराया

दुबई 
शीर्ष वरीय केई निशिकोरी ने मंगलवार को दुबई चैंपियनशिप में पदार्पण करते हुए बेनोइट पियरे को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई जबकि गेल मोनफिल्स ने मारिन सिलिच को बाहर का रास्ता दिखाया। एशिया के शीर्ष और दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी निशिकोरी ने पियरे के खिलाफ 6-4, 6-3 से जीत दर्ज की।

निशिकोरी अगले दौर में हर्बर्ट हुरकाज से भिड़ेंगे जिन्होंने फ्रांस के क्वालीफायर कोरेनटिन मोटेट को 6-3, 7-5 से शिकस्त दी। इस बीच सिलिच को मोनफिल्स ने 6-3, 4-6, 6-0 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया जबकि यूनान के स्टेफानोस सितसिपास ने आस्ट्रेलिया के मैथ्यू एब्डेन को 6-4, 3-6, 6-3 से हराया।