Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शोएब अख्तर ने अपने बयान से मारा यू-टर्न सोशल मीडिया के जरिए भारतीय मीडिया पर उठाया सवाल

पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 42 जवान शहीद हो गये थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली थी। इसके बाद से ही भारत में पाकिस्तान को लेकर काफी गुस्सा है। देश पाकिस्तान से आर- पार की लड़ाई को देख रही है और पाकिस्तान से अपने सारे रिश्ते तोड़ रहा है।

शोएब अख्तर का आया था बयान

विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर शोएब अख्तर का बयान सुर्ख़ियों में था। एक निजी चैनल ने अख्तर के हवाले से खबर चलाई थी कि उन्होंने कहा था कि भारत को विश्व कप में नहीं खेलने का पूरा हक है।

इसके साथ ही शोएब अख्तर की तरह से कई बातों का उल्लेख था लेकिन अब शोएब ने इसे गलत बता दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस बात की सफाई दी है।

गलत न्यूज बताया

शोएब अख्तर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर लिखा कि यह गलत न्यूज है और उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा

“मैं भारतीय क्रिकेट टीम / विश्व कप 2019 पर अपने बयान के बारे में भारतीय मीडिया द्वारा झूठी खबर को पूरी तरह से नकारता हूं। मैंने बिल्कुल भी बयान नहीं दिया और भारतीय मीडिया इसे बना रहा है। मैं जानमाल के नुकसान की निंदा करता हूं। दोनों देशों को मुद्दों को हल करने के लिए टेबल पर आना चाहिए।”

अपनी सफाई देने के साथ ही क्रिकेट के सबसे तेज गेंदबाजों में गिने जाने वाले शोएब अख्तर ने इस हमले पर दुख भी जाहिर किया। उन्होंने दोनों देशों से अपील की है कि साथ बैठकर इस मामले को सुलझाया जाए।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post शोएब अख्तर ने अपने बयान से मारा यू-टर्न सोशल मीडिया के जरिए भारतीय मीडिया पर उठाया सवाल appeared first on Sportzwiki.