खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलियाई टीम अब इसी महीने सीमित ओवरों की शृंखलाओं के लिए भारत का दौरा करेगी। इस दौरे पर कंगारू टीम दो टी-20 और पांच वनडे मैच खेलेगी।
भारत के इस दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा कर दी गई। भारतीय धरती पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत दिलाने के लिए कंगारू टीम में केन रिचर्डसन की वापसी हुई हैं। इस गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए थे।
वहीं टीम को बड़ा झटका तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के चोट के कारण भारत दौरे से बाहर होने के कारण लगा है। अपने घर में ही भारतीय टीम से टेस्ट और वनडे शृंखला में शिकस्त झेलने के बाद इस दौरे से स्टार्क का बाहर होना ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।
इस दौरे के लिए कंगारू टीम में तेज गेंदबाज नाथन कोल्टर नाइल, बल्लेबाज एश्टन टर्नर और डी आर्सी शार्ट को भी वापस बुलाया गया है। शार्ट को सलामी बल्लेबाज शॉन मार्श के कवर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। शॉन मार्श अपनी दूसरी संतान के जन्म के बाद ऑस्टे्रलियाई टीम में शामिल होंगे। वहीं टीम इंडिया के खिलाफ पिछली सीरीज खेलने वाले तेज गेंदबाज पीटर सिडल, ऑलराउंडर मिशेल मार्श और बिली स्टेनलेक को बाहर का रास्ता देखना पड़ा है।
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: आरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, डी डार्सी शॉट, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स केरी, एश्टन टर्नर, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस, नाथन कोल्टर नाइल, झाइ रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, जैसन बेहरनडोर्फ, नाथन लियोन, एडम जम्पा।
टी-20 सीरीज
मैच दिनांक स्थान पहला मैच 24 फरवरी विशाखापट्टनम दूसरा मैच 27 फरवरी बेंगलुरूवनडे सीरीज
पहला मैच 2 मार्च हैदराबाद दूसरा मैच 5 मार्च नागपुर तीसरा मैच 8 मार्च रांची चौथा मैच 10 मार्च मोहाली पांचवां मैच 13 मार्च दिल्ली