इंटरनेट डेस्क। सोमवार को जारी हुई आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड की टीम के लिए बहुत खास रही है। क्योंकि न्यूजीलैंड की टीम टेस्ट रैंकिंग में अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग में पहुंच गई है। आपको बता दें कि कीवी टीम को ये फायदा श्रीलंका के हाथों 0—1 से हार चुकी साउथ अफ्रीका की टीम के कारण मिला है।
विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम मुकाबले में कर सकते हैं ये बड़ा बदलाव
टेस्ट सीरीज में श्रीलंका के हाथों सीरीज गंवाने के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम हाल ही में जारी हुई आईसीसी की ताजा टेस्ट टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान से खिसकर तीसरे स्थान पर आ गई है। इससे न्यूजीलैंड को फायदा हुआ है और अब वह दूसरे स्थान पर आगई है जो टेस्ट में उसकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।
विराट और धोनी को पछाड़ सुरेश रैना ने टी20 क्रिकेट में हासिल की ये बड़ी उपलब्धि
वहीं भारतीय टीम ताजा जारी टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर ही कायम है। आस्ट्रेलिया चौथे पर है तो वहीं इंग्लैंड पांचवें पर कायम है। टेस्ट में बल्लेबाजों की बात करें तो भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पहले स्थान पर काबिज है। ताजा जारी बल्लेबाजी टेस्ट रैंकिंग में श्रीलंका के बल्लेबाज कुशल मेंडिस और ओशाडा फर्नाडो को फायदा हुआ है। मेंडिस आगे बढ़ते हुए 18वें स्थान पर आ गए हैं तो वहीं फर्नाडो को 35 स्थान का फायदा हुआ है। गेंदबाजों में कंगारू टीम के तेज गेंदबाज पैंट कमिंस पहले स्थान पर बने हुए है।
एबी डीविलियर्स IPL 12 के बाद इस क्लब की ओर से टी20 में लगाएंगे चौके छक्के