स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी विश्वकप 2019 शुरू होने में कुछ ही महीने बचे है और इसके बाद कई क्रिकेटर्स संन्यास लेने वाले है। जिनमे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल है। अब हाल ही में दुनिया के सबसे तूफानी बल्लेबाज वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। जी हाँ, वेस्ट इंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने रविवार को इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 30 मई से इंग्लैंड में खेला जाने वाला आइसीसी विश्वकप (ICC World cup 2019) उनके करियर का आखिरी बड़े बड़ा टूर्नामेंट होगा। उनके संन्यास की जानकारी विंडीज क्रिकेट बोर्ड ने ट्वीट करके दी।
आपको बता दें, 39 वर्षीय गेल ने साल 1999 में भारत के खिलाफ कनाडा के टोरंटो में अपने वनडे करियर आ आगाज किया था। 20 साल लंबे वनडे क्रिकेट करियर में उन्होंने 284 मैच खेले और 37.12 की औसत और 85.82 के स्ट्राइक रेट से कुल 9727 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 23 शतक और 49 अर्धशतक भी जड़े। इस दौरान उन्होंने 165 विकेट भी अपने नाम किए हैं।
BREAKING NEWS - WINDIES batsman Chris Gayle has announced he will retire from One-day Internationals following the ICC Cricket World Cup 2019 England & Wales. (More to come) #MenInMaroon #ItsOurGame pic.twitter.com/AXnS4umHw2
— Windies Cricket (@windiescricket) February 17, 2019
वहीं गेल क्रिकेट जगत में विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है। गेल कैरेबियाई टीम के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में ब्रायन लारा के बाद दूसरे पायदान पर हैं।
यह भी पढ़े:-
इस खिलाड़ी ने तूफानी पारी खेल रोहित को छोड़ा पीछे, 88 गेंदों पर बना दिए इतने रन
इस भारतीय खिलाड़ी ने बनाया शानदार रिकॉर्ड, इस मामले में बने पहले खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, इन को मिली जगह
Herald