Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कुलदीप-चहल के लिए स्पिन लीजेंड़ मुरलीधरन ने कही दिल छू लेने वाली बात

भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ समय से सीमित ओवर की क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम की गाड़ी विनिंग ट्रेक पर सरपट दौड़ रही है। इसके लिए अगर बल्लेबाजों का बड़ा योगदान रहा है, तो रिस्ट स्पिन जोड़ी युजवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव के योगदान से कभी इनकार नहीं किया जा सकता है।

कुलदीप-चहल की गेंदबाजी ने विरोधी बल्लेबाजों को किया है परेशान

भारत की रिस्ट स्पिन जोड़ी कुलदीप यादव और युजवेन्द्र चहल ने इस दौरान अपनी गेंदबाजी से हर विरोधी बल्लेबाज को नचाया है और अपने स्पिन जाल में फंसाया है।

कुलदीप यादव और युजवेन्द्र चहल ने अपनी फिरकी से विरोधी टीम को ना केवल भारतीय या एशियन पिच बल्कि तेज पिचों पर भी खूब परेशान किया है और साबित किया है कि वो कहीं भी कमाल कर सकते हैं.

स्पिन लीजेंड मुरलीधरन ने चहल-कुलदीप को सराहा

विश्व क्रिकेट के महान स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने भारतीय टीम की इस स्पिन जोड़ी की जमकर तारीफ की है। मुथैया मुरलीधरन ने कुलदीप-चहल की गेंदबाजी के खूब कसीदें पढ़े।

मुरलीधरन ने कहा कि “आपको अभी भारत में दो अच्छे रिस्ट स्पिनर मिले हैं और भारतीय चयनकर्ता भी उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के आधार पर उनकी क्षमता के बारे में आश्वस्त हैं। दूसरे देशों में इस समय शायद ही कोई रिस्ट स्पिनर हैं। दूसरे देश भारत की नकल नहीं कर सकते हैं।”

इंग्लैंड की परिस्थियों पर निर्भर करेगी चहल-कुलदीप को सफलता

स्पिन के जादूगर मुरलीधरन ने आगे कहा कि “लेकिन कुलदीप और चहल विश्व कप में कितने अच्छे होंगे, ये परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। जून और जुलाई में इंग्लैंड की पिचें आमतौर पर स्विंग गेंदबाजी का समर्थन करती हैं।”

वहीं मुरलीधरन ने विश्व कप इंग्लैंड की तारीफ करते हुए कहा कि “इंग्लैंड वनडे में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ऑस्ट्रेलिया कमजोर हो गया है और अब वो टीम नहीं रही जो एक बार हुआ करती थी।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post कुलदीप-चहल के लिए स्पिन लीजेंड़ मुरलीधरन ने कही दिल छू लेने वाली बात appeared first on Sportzwiki.