विश्व कप में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. भारतीय टीम में लगभग 13 खिलाड़ियों को लगभग चयन हो गया है. अब किन्ही दो खिलाड़ियों के लिए ही टीम में आने की लड़ाई हो रही है. इस बीच कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो अभी कुछ दिन पहले विश्वकप के लिए दावेदार थे. लेकिन अब उनकी कोई बात भी नहीं कर रहा है. ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में हम आपको बताते हैं.
1. मनीष पांडे

भारतीय टीम का यह खिलाड़ी अभी कुछ दिन पहले तक टीम का हिस्सा था. हालांकि इनको प्रयाप्त मौके भी मिले. कुछ मौको पर तो इनका प्रदर्शन ठीक था. लेकिन इनके प्रदर्शन में निरंतरता नहीं दिखी. इनका आईपीएल भी बहुत खराब था. उसके बाद भी वो टीम का हिस्सा थे. लेकिन उनको मौका नहीं मिला और अब वो टीम से बाहर हैं.अब विश्व कप के टीम के लिए उनका कोई जिक्र भी नहीं हो रहा है.
2. अजिंक्य रहाणे

भारतीय टीम का ये अनुभवी खिलाड़ी इस समय टेस्ट टीम का हिस्सा है. लेकिन वनडे टी-20 टीम से बहुत दिनों से बाहर चल रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बाद वो टीम से बाहर चल रहे है.उन्होंने हालांकि उस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था. उनके टीम से बाहर जाने का एक और बड़ा कारण उनका स्लो स्ट्राइक रेट माना जा रहा है. अब इस खिलाड़ी की भी विश्व कप के लिए कोई बात नहीं हो रही है.
3. श्रेयश अय्यर

भारतीय टीम के इस युवा बल्लेबाज ने जब भी मौका मिला है. इसने अपने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया है. इनको भारतीय टीम की ओर से 6 मैच खेलने का मौका मिला है. उन मैचों में इस खिलाड़ी ने 42 के शानदार औसत से रन बनाए हैं. लेकिन इस खिलाड़ी को अब टीम से बाहर कर दिया गया है. यह खिलाड़ी भी विश्व कप के स्कीम से बाहर चल रहा है.
4. शार्दुल ठाकुर

भारतीय टीम के इस तेज गेंदबाज को भारतीय टीम अभी कुछ दिन पहले वेस्टइंडीज के सीरीज तक लगातार मौके दे रही थी. लेकिन इनके चोट की वजह से इनको टीम से बाहर किया गया. उसके बाद इस खिलाड़ी की कोई पूछ ही नहीं ले रहा. ये खिलाड़ी भी विश्व कप स्कीम से बाहर हो गया है.
5. सुरेश रैना

इंग्लैंड सीरीज तक टीम का हिस्सा रहा भारतीय टीम का ये अनुभवी खिलाड़ी अब टीम से बाहर चल रहा है. उनका प्रदर्शन भी कोई ख़ास नहीं रहा है. घरेलु सीरीज में भी इनका बल्ला खामोश ही रहा है. ये भी खिलाड़ी विश्व कप के स्कीम से बाहर चल गया है.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post ये पांच खिलाड़ी कुछ दिन पहले विश्व कप खेलने के थे प्रबल दावेदार, अब नहीं मिल रही टीम इंडिया में जगह appeared first on Sportzwiki.