Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पुलवामा बदले से खुश हुए क्रिकेटर्स, ट्वीट कर सेना को किया सलाम

स्पोर्ट्स डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने एलओसी (LoC) में घुसकर आतंकवादियों को सबक सिखाया है। जी हाँ, भारतीय वायुसेना ने सीमा पार छुपे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के खिलाफ बीती रात बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार, वायुसेना ने LoC पार कर PoK में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को तबाह कर दिया। खबरे है कि इस ऑपरेशन में 200 से 300 आतंकी मारे गए।

वहीं भारतीय सेना की इस बड़ी कार्रवाई से पूरा देश बेहद खुश है। इसी कड़ी में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए वायुसेना को सलाम किया है। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और मोहम्मद कैफ ने अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर दी है। वीरेंद्र सहवाग ने राहुल द्रविड़ के साथ अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें दोनों आर्मी की ड्रेस में नजर आ रहे हैं।

वीरू ने अपने ट्वीट में लिखा, 'लड़कों ने बहुत अच्छा काम किया। सुधर जाओ नहीं तो सुधार देंगे #airstrike' वहीं गौतम गंभीर ने ट्विटर पर लिखा, 'जय हिंद।' दोनों के अलावा मोहम्मद कैफ ने भी अपने ट्वीट में लिखा, 'इंडियन एयरफोर्स को सलाम, शानदार।'

आपको बता दें, भारतीय वायुसेना ने मंगलवार सुबह 3.30 बजे जैश के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मिराज-2000 के 12 विमानों ने LoC पार कर आतंकी कैंपों पर 1000 किलो के बम गिराए। इससे वहां मौजूद सभी आतंकी कैंप ध्वस्त हो गए। लेकिन भारतीय सेना ने भी तक इसकी आधारिक पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़े:-

सुरेश रैना ने रचा इतिहास, टी 20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

IND vs AUS: हार के कारण जब ट्रोल हुए उमेश यादव तो बुमराह ने इस तरह किया बचाव

सचिन ने लिया 10 पुश-अप्स चैलेंज और शहीदों के परिवारों के लिए जुटाए 15 लाख रुपए



Herald