भारतीय टीम मैनेजमेंट पिछले काफी समय से एक बाएँ हाथ के तेज गेंदबाज की तलाश कर रही है. बाएँ हाथ के तेज गेंदबाज की तलाश में भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने बरिंदर सर्न, जयदेव उनादकट, खलील अहमद जैसे कई तेज गेंदबाजों को मौका दिया, लेकिन कोई भी टीम की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया. अब टीम मैनेजमेंट को जहीर खान ने सलाह दी है, कि बाएँ हाथ के तेज गेंदबाज के लिए उतवलापन नहीं दिखाना चाहिए.
बाएँ हाथ के तेज गेंदबाज के लिए उतवलापन नहीं दिखाना चाहिए

जहीर खान ने बुधवार को पीटीआई से बात करते हुए अपने बयान में कहा, “अगर आपके साथ बाएँ हाथ का तेज गेंदबाज है, तो निश्चित रूप से टीम को फायदा होता है, क्योंकि वह हमेशा गेंदबाजी आक्रमण में वेराइटी लेकर आता है, लेकिन आपकों बाएँ हाथ के तेज गेंदबाज को अजमाने को लेकर उतवलापन नहीं दिखाना चाहिए.
बाएँ हाथ का तेज गेंदबाज प्रतिभावान होते हैं, लेकिन इस पर नियंत्रण नहीं होता है, कि आपकों कब ऐसा गेंदबाज मिलेगा.”
खलील को अभी काफी सुधार की जरुरत

जहीर खान ने आगे अपने बयान में खलील अहमद को लेकर कहा, “न्यूजीलैंड में खलील बिल्कुल भी लय में नहीं दिखे, जबकि वहां के हालात स्विंग स्विंग गेंदबाजी के अनुकूल थे. मुझे लगता है, कि उन्हें अभी काफी सुधार की जरुरत है.
खलील न्यूजीलैंड में शार्ट लेंथ के साथ गेंदबाजी कर रहा है, जो बिल्कुल भी सही नहीं है, क्योंकि जहां स्विंग गेंदबाज के मददगार पिच है. वहां आपकों गेंद ऊपर पिच करनी होती है. इस स्तर पर आपकों यह सभी चीज सीखनी चाहिए.”
बुमराह से सीखे खलील

जहीर खान ने आगे अपने बयान में कहा, “मुझे लगता है, कि खलील अपनी टीम के साथी जसप्रीत बुमराह से कुछ चीजें सीखने में सफल रहेंगे, बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से ही लगातार प्रगति की है.”
गेंदबाजो की एकजुटता की वजह से भारत कर पा रही शानदार प्रदर्शन

जहीर खान ने आगे अपने बयान में कहा, “जब बोझ साझा होता है, तो हमेशा अच्छा होता हैं आपकों ऐसे में हमेशा अच्छे नतीजे मिलते है. अगर आप मैचों पर गौर करो, तो आप देखोगे की अलग-अलग गेंदबाजो ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज में प्रभाव डाला और यह काफी महत्वपूर्ण चीज हैं.
मेलबर्न में बुमराह का स्पैल और शमी ने कुछ शानदार स्पैल किये थे. एडिलेड में अश्विन ने तीन विकेट लेकर अच्छी गेंदबाजी की थी.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post न्यूजीलैंड दौरे पर इस तेज गेंदबाज का खराब प्रदर्शन देख खफा हुए ज़हीर खान, जमकर लगाई फटकार appeared first on Sportzwiki.