ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में ऋषभ पंत को जगह मिली है। पन्त ने इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में मौका मिला था लेकिन वह असफल रहे थे। अब दिनेश कार्तिक की जगह उन्हें टीम में शामिल किया गया है। क्रिकेट के जानकर इस अच्छा चयन मान रहे हैं। पूर्व भारतीय विकेटकीपर फारुख इंजीनियर में इसपर बयान दिया है।
दिनेश मेरे अच्छे दोस्त

फारुख इंजीनियर ने दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत को वनडे टीम में शामिल करने पर बयान दिया है। उन्होंने 1961 से 1975 तक भारत के लिए खेला था। इंजीनियर ने टेलीग्राफ इंडिया से बात करते हुए कहा
“दिनेश कार्तिक मेरा एक प्रिय दोस्त हैं। हर किसी के पास अपना समय होता है और आप भारतीय क्रिकेट के भविष्य के बारे में सोचते हैं और यही कारण है कि मैं दिनेश कार्तिक को बार-बार चुनने के बारे में समझ नहीं पाया।”
अपने संन्यास की बताई वजह

फारुख इंजीनियर भारत के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाजों में गिने जाते थे। टेस्ट मैच में 31 और वनडे में उन्होंने 38 की औसत से रन बनाये थे। उन्होंने अपने संन्यास के बारे में बताते हुए कहा
“मैं (सैयद) किरमानी को मौका देने के लिए रिटायर हो गया। मैं करीब पाँच-छह साल तक आसानी से क्रिकेट खेल सकता था। लेकिन किरमानी मेरी समझ में आ गया था। पंत एक युवा हैं, जो हर अवसर के हकदार हैं, क्योंकि उनके पास क्षमता है।”
धोनी के लिए कही बड़ी बात

दिनेश कार्तिक की जगह जहाँ ऋषभ पंत को मौका देने से फारुख इंजीनियर खुश हैं वहीं दूसरी तरह वह अभी भी महेंद्र सिंह धोनी को टीम में रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा
“हमारे पास धोनी के होने से हम भाग्यशाली स्थिति में हैं। उस उम्र में वह बहुत फिट है और उसे निश्चित रूप से टीम में होना चाहिए। हम जानते हैं कि पंत एक बल्लेबाज के रूप में भी खेल सकते हैं।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post फारुख इंजीनियर ने दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत और धोनी में से इस खिलाड़ी को माना टीम इंडिया के लिए सबसे फिट appeared first on Sportzwiki.