खेल डेस्क। इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले आईसीसी वनडे विश्व के लिए खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए खिलाड़ी विभिन्न टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन कर अपना दावा पेश कर रहे हैं।
भारत रत्न सचिन तेंदुलकर 24 फरवरी को करने जा रहे हैं ये काम...
इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में शामिल होने के लिए युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी ने भी दावा ठोंका है। हनुमा विहारी ने शेष भारत की ओर से खेलते हुए रणजी चैंपियन विदर्भ के खिलाफ ईरानी कप क्रिकेट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाकर अपने नाम अनोखी उपलब्धि दर्ज करवा ली है।
अंडर-23 मैच में अर्जुन तेंदुलकर हासिल नहीं कर सके एक भी विकेट
मैच के चौथे दिन हनुमा विहारी ने नाबाद 180 रन की आकर्षक पारी खेली। इसकी बदौलत शेष भारत रणजी चैंपियन विदर्भ को 280 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य देने में सफल रही। शेष भारत ने अपनी दूसरी पारी तीन विकेट पर 374 रन बनाकर घोषित की थी।
तो इस कारण बीसीसीआई नहीं कर रहा है आईपीएल-12 का कार्यक्रम घोषित
इसके जवाब में विदर्भ ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट गंवाकर 37 रन बना लिए हैं। विहारी ने दूसरी पारी में 300 गेंदों का सामना करते हुए 19 चौके और चार छक्के लगाए। इस पारी में शेष भारत के कप्तान अजिंक्या रहाणे ने 232 गेंदों का सामना करते हुए 87 रन बनाए। वहीं श्रेयस अय्यर ने भी 61 रन की उपयोगी पारी खेली। विहारी ने पहली पारी में भी 114 रन की शतकीय पारी खेली थी।