न्यूजीलैंड और भारत की पुरुष टीमें जहां तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आज से शुरुआत कर रही हैं तो वहीं बुधवार को अल सुबह भारत और न्यूजीलैंड की महिला टीमें टी20 मैच में एक -दूसरे से जंग ले रही हैं। वेलिंगटन में न्यूजीलैंड और भारत की महिला टीमों के बीच मुकाबला जारी है।
न्यूजीलैंड महिला टीम ने पहले खेलते हुए बनाए 159 रन
इस मैच में भारत की टी20 कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। न्यूजीलैंड महिला टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 159 रनों का स्कोर खड़ा किया।

न्यूजीलैंड महिला टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लेकिन उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। राधा यादव ने न्यूजीलैंड की खतरनाक बल्लेबाज सूजी बेट्स को 11 रन के स्कोर पर ही पहला झटका दिया।
न्यूजीलैंड के लिए एस डेविन ने बनाए शानदार 62 रन
पहला विकेट सस्ते में खोने के बाद न्यूजीलैंड महिला टीम के लिए एस डेविन और सी गुर्रे ने पारी को संभाला। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी कर स्कोर को 50 के करीब पहुंचाया।

इसके बाद कप्तान सेटर्थवाइट ने डेविन के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों को परेशान किया। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 69 रनों की साझेजारी की। लेकिन एक के बाद एक दोनों ही बल्लेबाज पैवेलियन लौट गई।
न्यूजीलैंड की दो बल्लेबाज खतरनाक तरीके से टकराई, बड़ा हादसा टला
सेटर्थवाइट ने जहां 33 रनों की पारी खेली तो वहीं डेविन ने सबसे ज्यादा 62 रनों का योगदान दिया। 4 विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी कर रही किटेय मार्टिन और फ्रेंसेज मैके के बीच एक खतरनाक हादसा होने से टल गया।
— MS (@premchoprafan) February 6, 2019
न्यूजीलैंड की पारी के 19वें ओवर में जब मार्टिन और मैके बल्लेबाजी कर रही थी तो इस दौरान एक रन लेने के प्रयास में दोनों ही बल्लेबाज एक-दूसरे से खतरनाक तरीके से टकरा गई। वैसे गनीमत रही कि दोनों ही बल्लेबाजों को चोट नहीं पहुंची लेकिन टक्कर बड़ी जबरदस्त थी।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post वीडियो- न्यूजीलैंड की महिला खिलाड़ियों के बीच रन लेने के दौरान जोरदार भिडंत, बड़ा हादसा टला appeared first on Sportzwiki.