इंटरनेट डेस्क। मध्यक्रम के बल्लेबाज कुशल परेरा (नाबाद 153) की शतकीय पारी की सहायता से श्रीलंका ने दो टेस्ट की शृंखला के पहले मैच के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका पर एक विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की।
इस पारी के माध्यम से परेरा ने वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा द्वारा 1999 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई शतकीय पारी की याद ताजा कर दी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल गए इस मैच में ब्रायन लारा ने 153 रनों की नाबाद पारी खेलकर वेस्टइंडीज को एक विकेट से जीत दिलाई थी।
पुलवामा आतंकी हमला: अब शहीदों के बच्चों के लिए सहवाग ने की ये बड़ी घोषणा
कुशल परेरा ने 10वें विकेट के लिए विश्वा फर्नांडो के साथ 78 रन की अटूट साझेदारी कर अपनी टीम को रिकॉर्ड जीत दिलाई है। विकेट के लिहाज से टेस्ट क्रिकेट में यह 13वीं जीत है जब कोई टीम केवल एक विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही हो। इन 13 जीतों में से श्रीलंका की दो जीत शामिल है। इससे पहले भी श्रीलंका ने एसा कारनामा दक्षिण अफ्रीका (कोलंबो 2006)के खिलाफ ही किया था।
हनुमा विहारी ने रचा इतिहास, इस मामलें में बने पहले भारतीय बल्लेबाज
परेरा ने 200 गेंदों का सामना करते हुए करियर की सर्वश्रेष्ठ नाबाद 153 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 12 चौके और पांच छक्के लगाए। श्रीलंका की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले 14 मैचों में केवल दूसरी बार जीत है।
लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने एक समय अपने पांच विकेट केवल 110 रन पर ही गंवा दिए थे। इसके बाद परेरा ने धनंजय डिसिल्वा (48) के साथ छठे विकेट के लिए 96 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा टेस्ट 21 फरवरी से खेला जाएगा।