Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन चार खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिला है अंतिम मौका, नहीं किया प्रदर्शन तो हमेशा के लिए हो सकते हैं बाहर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2 मार्च से शुरू हो रही पांच मैच मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम का ऐलान 16 फरवरी को हो गया था.

इस चुनी गई वनडे टीम में चार खिलाड़ी ऐसे है, जिन्हें भारत की इस वनडे टीम में विश्व कप 2019 से पहले मौका तो मिल गया है, लेकिन उनके वनडे क्रिकेट करियर के लिए यह अंतिम मौका भी साबित हो सकता है.

केएल राहुल 

केएल राहुल का वनडे क्रिकेट करियर अबतक कुछ ख़ास नहीं रहा है. वह अपने खेले 13 वनडे मैचों में 317 रन ही बना पाए है. केएल राहुल पिछले काफी समय से खराब फॉर्म में है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चयनकर्ताओं ने उन्हें खुद को साबित करने का एक और मौका दिया है. केएल राहुल के वनडे क्रिकेट करियर का यह अंतिम मौका भी साबित हो सकता हैं.

सिद्धार्थ कौल

सिद्धार्थ कौल को भी शुरूआती दो वनडे मैचों के लिए भारत की टीम में जगह दी गई है. अबतक जब भी उन्हें भारत की टीम में मौका मिला है. वह कुछ ख़ास नहीं कर पाए है, इसलिए उनके लिए भी यह मौका एक अंतिम मौका साबित हो सकता है.

विजय शंकर 

विजय शंकर को भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टीम में जगह मिली है. अगर वह इस वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, तो उनके लिए भी यह लास्ट चांस हो सकता है.

हार्दिक पांड्या पहले से ही तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, इसलिए विजय शंकर को टीम में अपनी जगह पक्की कर पाना बहुत मुश्किल है.

अगर वह ऑस्ट्रेलिया सीरीज में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे, तभी भारतीय टीम में अपनी जगह नियमित रूप से पक्की कर पाएंगे.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post इन चार खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिला है अंतिम मौका, नहीं किया प्रदर्शन तो हमेशा के लिए हो सकते हैं बाहर appeared first on Sportzwiki.