Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा की नन्ही परी समायरा की मुस्कान पर फैंस ने बरसाए प्यार

मुंबई        
रोहित शर्मा की पत्नी रीतिका सजदेह ने मंगलवार को अपनी नन्ही परी समायरा का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में समायरा को मुस्कुराता देख प्रशंसकों ने जमकर प्यारा बरसाया है.

रोहित के फैंस उनकी बेटी की 'प्यारी मुस्कान' को देख रोमांचित हैं. कई यूजर्स ने तो दावा किया कि उसका मुस्कुराता चेहरा भारत के उपकप्तान और उसके पापा रोहित शर्मा के समान है. रोहित दिसंबर 2015 में रीतिका के साथ शादी के बंधन में बंधे थे और 31 दिसंबर 2018 को पिता बने.

बेटी के जन्म के बाद रोहित ऑस्ट्रेलिया से मुंबई लौट आए थे. वह 3 जनवरी से सिडनी में खेले गए आखिरी और निर्णायक सिडनी टेस्ट से बाहर रहे. इसके बाद वह 12 जनवरी से शुरू हुई 3 वनडे की सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा बने थे. गौरतलब है कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट और द्विपक्षीय वनडे सीरीज में जीत दर्ज की.

उधर, खबर आ रही है कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लंबे दौरे के बाद रोहित शर्मा को आराम दिया जा सकता है. सूत्रों की मानें, तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज से बाहर रखा जा सकता है.