आईपीएल की शुरुआत 23 मार्च से होने वाली है. इस सीरीज के ठीक बाद विश्व कप खेला जाना है. जिसको लेकर खिलाड़ियों को आराम देने की भी बाते कही जा रही है. अभी कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम के ऐलान के समय बीसीसीआई ने हाल ही में ऐसे संकेत दिए थे कि वह आईपीएल के आने वाले सीजन में भारत के खिलाड़ियों के वर्कलोड पर नजर रखेगा.
अब इस बात से कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वैंकी मैसूर ने इस बात से इंकार किया है.
कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस बारे में कही ये बात

वैंकी मैसूर ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है. उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा कि इस तरह की स्थिति नहीं आएगी और चीजें अच्छे से होंगी.
उन्होंने कहा,
“ईमानदारी से कहूं तो यह काल्पनिक स्थिति है. मुझे नहीं लगता कि ऐसी स्थिति सामने आएगी क्योंकि खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के साथ रहने और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलना अभ्यास सत्र में समय बिताने से ज्यादा बेहतर है.”
दिनेश कार्तिक भी थे मौजूद

इस मौके पर नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक और अकादमी के मुख्य कोच और मेंटर अभिषेक नायर भी मौजूद थे.
मैसूर ने आगे कहा,
“12 मई को फाइनल में दो टीमें रहेंगी.उससे पहले प्लेऑफ हैं. इसलिए ऐसा नहीं है कि टूर्नामेंट से हर कोई जुड़ा रहेगा. यह टीम पर निर्भर करता है. मुझे लगाता है कि सभी कुछ अच्छे से होगा”
एम.एस.के प्रसाद ने कही थी ये बात

बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता एम.एस.के प्रसाद ने हाल ही में कहा था कि वह विश्व कप से पहले होने वाले आईपीएल में भारतीय खिलाड़ियों के वर्कलोड पर ध्यान रखेंगे.
मैसूर से जब बोर्ड के इस बयान के बारे में पूछा गया तो
उन्होंने कहा,
“हमने उनसे इस तरह की बात को नहीं सुना है. टूर्नामेंट काफी पहले खत्म हो रहा है.अगर 12 मई को फाइनल होगा और भारत विश्व कप में अपना पहला मैच पांच जून को खेलती है तो मुझे लगता है कि दोनों के बीच काफी अंतर है, लेकिन हमें किसी तरह का आदेश नहीं मिला है”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post आईपीएल में खिलाड़ियों के कार्यभार पर हमसे कुछ नहीं कहा गया: कोलकाता नाइट राइडर्स appeared first on Sportzwiki.