इंटरनेट डेस्क। जम्मू कश्मीर के पुलावामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफके 44 जवान शहीद हुए है। इस हमले के बाद देश के लोग इन शहीद सैनिकों के परिवार की मदद के लिए हर तरह के प्रयास कररहे हैं। यहीं नहीं केंद्र और राज्य सरकार अपने अपने स्तर पर सैनिकों के परिवारों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा कर रहे है।
श्रीलंका की दक्षिण अफ्रीका पर रिकॉर्ड जीत, परेरा ने की ब्रायन लारा की इस पारी की याद ताजा
इधर क्रिकेट के खिलाड़ी भी इन सैनिकों के परिवारों की मदद के लिए आगे आ रहे है। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी शहीद सैनिकों के परिवार के लोगों के लिए सहायता की घोषणा की है।
शमी ने शहीद जवानों के परिवार वालों के लिए 5 लाख रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है। शमी ने कहा, जब हम देश के लिए खेलते हैं तो भारत के वीर जवान सीमा पर हमारी रक्षा करते हैं। इस दुख की घड़ी में हम जवानों के परिवार के साथ हैं।
पुलवामा आतंकी हमला: अब शहीदों के बच्चों के लिए सहवाग ने की ये बड़ी घोषणा
आपकों बता दें की शमी से पहले भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी शहीद जवानों के परिवार की मदद के लिए आगे आए थे। सहवाग ने शहीद परिवारों के बच्चों की पढ़ाई का बीड़ा उठाया है। सहवाग के अलावा मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने भी सहायता दने की घोषणा की है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में नजर आएगा ये नया चेहरा, टीम चयन से कुछ देर पहले ही कर डाला ये कारनामा