Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

‘यॉर्कर’ क्या है? यह बल्लेबाजों के लिए खेलना क्यों है मुश्किल? जाने सब कुछ

क्रिकेट में गेंदबाज कई तरह की गेंदे करता है. जिसमे से एक ‘यॉर्कर’ गेंद भी होती है. ‘यॉर्कर’ गेंद को खेलना हमेशा    बल्लेबाजों के लिए मुश्किल रहता है.

‘यॉर्कर’ गेंद 100 साल पहले भी गेंदबाजो का सबसे बड़ा हथियार होता था और आज आधुनिक क्रिकेट में भी ‘यॉर्कर’ गेंद गेंदबाजो का सबसे बड़ा हथियार होता है. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में ‘यॉर्कर’ गेंद के बारे में ही बताएंगे.

क्या होती है ‘यॉर्कर’ गेंद ?

एक यॉर्कर गेंद पूर्ण लंबाई वाली डिलीवरी होती है, जो एक गेंदबाज द्वारा बल्लेबाज के पैरों के सामने डाली जाती है. एक परफेक्ट यॉर्कर गेंद तब मानी जाती है जब गेंदबाज किसी बल्लेबाज के जूते व बल्ले के बीच में पूर्ण लंबाई से गेंद करता है और ऐसे में उसका निशाना सिर्फ स्टंप होते हैं और बल्लेबाज के बोल्ड होने का पूरा चांस होता है. कुल मिलाकर यॉर्कर गेंद उस गेंद को कहते हैं जो बल्लेबाज के स्टंप के सामने सीधे टप्पा खाती है.

यॉर्कर गेंद का इस्तेमाल तेज गेंदबाज के साथ-साथ स्पिनर भी कर सकता है. हालाँकि, तेज गेंदबाज इस गेंद का ज्यादा प्रयोग करते हैं.

कैसे की जाती है ‘यॉर्कर’ गेंद ?

किसी गेंदबाज द्वारा ‘यॉर्कर’ गेंद करने के लिए सबसे जरुरी है, उसकी एकग्रता, किसी भी गेंदबाज को अगर ‘यॉर्कर’ गेंद  करनी है, तो उसे एकाग्र होकर सही संतुलन के साथ और सही गति के साथ बल्लेबाज के पैर और स्टंप के पास तक अपनी गेंद पहुंचानी होती है.

यह बल्लेबाजों के लिए मुश्किल डिलीवरी क्यों है?

अब, यहां बड़ा सवाल यह उठता है कि यह एक बल्लेबाज के लिए मुश्किल गेंद क्यों है? दरअसल, यॉर्कर गेंद अतिरिक्त गति के साथ गेंदबाजी की जाती है और एक गेंदबाज इस गेंद का उपयोग कभी-कभी करता है, इसलिए बल्लेबाज कभी भी इस गेंद के लिए तैयार नहीं रहता है और जब यह गेंद उसके पैर और स्टंप के पास अचानक से आती है, तो वह पूरी तरह से मुश्किल में घिर जाता है और बेबस नजर आता है.

वर्तमान समय में यह चार गेंदबाज है यॉर्कर के महारथी 

वर्तमान समय में चार गेंदबाज ऐसे है जो इस गेंद का बखूबी प्रयोग करते हैं. लसिथ मलिंगा, मिचेल स्टार्क, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह वर्तमान समय के स्पेशलिस्ट यॉर्कर गेंदबाज है.

इन चारों तेज गेंदबाजों की यॉर्कर गेंद को खेलना बल्लेबाजों के लिए एक बुरे सपने की तरह हैं. स्पिनरों में हरभजन सिंह ने कई बार अपने क्रिकेट करियर में यॉर्कर गेंद का इस्तेमाल किया था.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ‘यॉर्कर’ क्या है? यह बल्लेबाजों के लिए खेलना क्यों है मुश्किल? जाने सब कुछ appeared first on Sportzwiki.