Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जब धोनी ने किया तिरंगे का सम्मान, दिल छू लेगा वीडियो

स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ हेमिल्टन में खेले गए निर्णायक टी-20 मुकाबला भारत 4 रन से हार गया। इसी के साथ भारत तीन टी20 मैचों की सीरीज 2-1 से हार गई। सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए विशाल 213 रनों का लक्ष्य रखा। लेकिन रोमांचक मैच के अंतिम क्षणों में भारत 4 रन से चूक गया।

आपको बता दें, अंतिम ओवर में भारत को 16 रन की जरूरत थी। वहीं क्रीज़ पर दिनेश कार्त‍िक और क्रुणाल पांड्या थे। लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाज टिम साउदी ने दोनों बल्लेबाजों को 16 रन नहीं बनाने दिए। उन्होंने मात्र 11 रन ही दिए। लेकिन पूरी हार का ठीकरा दिनेश कार्तिक पर फुट रहा है। आपको बता दें, इस मैच में कुछ ऐसा भी हुआ जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

दरअसल, न्यूजीलैंड की पारी के दौरान एक भारतीय फैंस सुरक्षा घेरा तोड़कर तिरंगा हाथ में लिए मैदान में घुस गया और वह सीधे महेंद्र सिंह धोनी के पैरों में गिर गया। फैन ने घुटने के बल बैठकर अपने कुर्ते से धोनी के दोनों जूते (पैर) पोछे। इस दौरान फैंस का ध्यान तिरंगे पर से हट गया और हाथ में रखकर धोनी के पैर छूने लगा। लेकिन धोनी ने फुर्ती दिखाते हुए तिरंगे को अपने हाथ में ले लिया और अपने पास रख लिया। आपको बता दें, धोनी के साथ ऐसा कई बार हुआ है। धोनी की दुनिया भर में जबरदस्त फैन फोल्लोविंग है।

यह भी पढ़े:-

IPL 2019: अब पिंक जर्सी में दिखेगी राजस्थान रॉयल्स की टीम, ऐसी होगी ड्रेस

NZ vs IND: रोमांचक मैच के अंतिम क्षणों में हारा भारत, न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीती सीरीज

विश्व कप 2019 में विराट कोहली और धोनी की भूमिका को लेकर युवराज ने दिया ये बयान



Herald