Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ने हमारे घर में ही हमें बहुत कुछ सिखाया: केन विलियमसन

न्यूजीलैंड और भारत के बीच आज वनडे सीरीज का अंतिम मैच खेला गया। भारत सीरीज के पहले तीन मैच जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुका है जबकि चौथे मैच को न्यूजीलैंड ने जीता था। इस मैच को 35 रनों से जीत भारतीय टीम ने सीरीज को 4-1 से सीरीज अपने नाम कर लिया। आज की इस जीत में भारत के कई खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।

बल्लेबाज के लिए मुश्किल पिच

वेलिंग्टन की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मुश्किल थी और कीवी कप्तान केन विलियमसन ने भी इस बात को माना। उनके गेंदबाजों ने इस मैच में अच्छी शुरुआत की लेकिन अंत तक इसे जारी नहीं रख पाए। मैच के बाद केन ने कहा

“यह एक अलग पिच थी जो निश्चित रूप से चुनौती थी। हमें गेंदबाजी के दौरान ही यह पता हो गया था। मैच के अंत में उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की और विनिंग स्कोर खड़ा किया। स्कोरिंग रेट कभी हमसे दूर नहीं हुआ लेकिन हमने गलत समय पर विकेट गंवाए। रायडू का 90 रन काफी शानदार था।”

हम साझेदारी भी नहीं बना पाए

न्यूजीलैंड की टीम इस सीरीज में लगातार साझेदारी नहीं बना पाई थी और इस मैच में भी वैसा ही हुआ। वनडे क्रिकेट के अनुसार लक्ष्य कोई बड़ा नहीं था लेकिन कीवी टीम कोई साझेदारी नहीं बना पाई। केन विलियमसन ने आगे कहा

“लंबे समय तक वे स्कोर नहीं कर रहे थे। हमें पता था कि यह कठिन होने वाला है। हम जानते हैं कि भारत किसी भी सतह पर कितनी अच्छी गेंदबाजी कर सकता है। अगर मैं और टॉम लेथम साझेदारी को और लम्बा ले जाते तो नतीजा अलग हो सकता था।”

उन्हें हमें घर में ही बहुत कुछ सीखाया

न्यूजीलैंड की टीम अपने घर में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करती आई है। वह विश्व कप के फाइनल तक भी पहुंचे हैं लेकिन केन विलियमसन का मानना है कि भारत ने उनके घर में ही काफी कुछ सीखाया। इस पर केन विलियमसन ने कहा

“उन्होंने हमें अपनी परिस्थितियों में कई सबक सिखाये हैं। वह एक विश्व स्तरीय टीम है और सीरीज जीतने के योग्य हैं। हमें इससे सीखने की जरूरत है। यह दबाव का खेल है। इस सीरीज़ के दौरान उन्होंने लगातार दबाव में रखा था।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post भारत ने हमारे घर में ही हमें बहुत कुछ सिखाया: केन विलियमसन appeared first on Sportzwiki.