Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत को है भारतीय टीम के लिए इतने सालों तक खेलने की उम्मीद

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत के सितारों इन दिनों बुलंदियों को छू रहे हैं। प्रतिभाशाली बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी कामयाबी से बहुत ही गद-गद हैं और उन्हें भारतीय टीम में अब तीनों ही फॉर्मेट में स्थान मिल चुका है। ऋषभ पंत अपनी सफलता के बाद भारतीय क्रिकेट के लिए लंबे समय तक खेलना चाहते हैं।

ऋषभ पंत ने अपनी क्रिकेट को लेकर साझा की कई बातें

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने ये साफ कर दिया है कि वो भारतीय टीम के लिए अपनी कड़ी मेहनत और फिटनेस के बूते करीब 10-15 साल तक खेलना चाहते हैं।

Bee clematis removed after India-A, England Lions match

ऋषभ पंत ने एक चैट के दौरान कई बातों सो साझा किया। जिसमें उन्होंने कहा कि 

“मैं वर्तमान में केन्द्रित हूं। मैं अभी भविष्य के बारें में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं। एक युवा के रूप में, मैं हर दिन सुधार करना चाहता हूं। ये वो चीज है जिसे हासिल करने के लिए मैं उत्सुक हूं। हर दिन जब मैं मैदान में उतरता हूं तो सभी लोगों से सीख रहा हूं।”

भारत के लिए 10 या 15 साल खेलने की उम्मीद

पंत ने आगे कहा कि

मैं हमेशा अपने आप से बड़ी चीजों की उम्मीद करता हूं। मुख्य चीज जो मैं सामान्य तौर पर करता हूं। वो प्रक्रिया पर ध्यान केन्द्रित करना है। ये मेरी हर स्थिति में मदद करती है।”

पंत ने कहा कि

मैं अगले 10 या 15 साल तक भारत के लिए खेलने की उम्मीद कर रहा हूं, लेकिन जैसा कि मैंने कहा, मैं सिर्फ इस प्रक्रिया, फिटनेस और काम की नैतिकता पर ध्यान केन्द्रित करना चाहता हूं ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि मैं लंबे समय तक दौड़ में बना रहूं। व्यक्तिगत उपलब्धियां अच्छी है लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण ये है कि आप इसे बेहतर बनाने के लिए टीम में कितना अच्छा योगदान दे सकें।”

कोच ने मुझे सीखाए कई बेसिक्स

ऋषभ पंत ने कहा कि 

“मेरे कोच ने हमेशा इस बात को बनाए रखा कि अच्छे बेसिक्स महत्वपूर्ण हैं, भले ही आप टी-20, वनडे या टेस्ट मैच में खेल रहे हों। आपको मजबूत बेसिक्स रखने की जरूरत है। फिर, आप स्थिति के अनुसार खेलते हैं। टी20 मैच में आप सकारात्मक रहे। अगर आप वनडे खेल रहे हैं, तो आप अपने आप को थोड़ा और समय दे सकते हैं। और अगर आप टेस्ट खेल रहे हैं तो आपके पास पर्याप्त समय होता है।”

इसके साथ ही पंत ने आगे कहा कि

अगर आपके पास अच्छी तकनीक है, तो आप किसी भी प्रारूप में अच्छा कर सकते हैं। सबसे दिलचस्प है भारत के लिए खेलना है, कोई भी फॉर्मेट हो मुझे क्रिकेट का हर फॉर्मेट पसंद है।”

कोहली हैं एक मिलनसार इंसान

विराट कोहली के अपने पर प्रभाव को लेकर पंत ने कहा कि विराट दुनिया भर के क्रिकेटरों को प्रभावित कर रहे हैं। उनकी एथिक्स, जिम में होना, यहां तक कि एक ऑफ डे पर भी अगर वो ऐसा कर सकते हैं, तो मेरे लिए वो एक लीजेंड हैं। हम ऐसा क्यों नहीं कर सकते हैं।

एक चीज जो वो हमेशा कहते हैं कि आपको अनुभव हासिल करने के लिए 100 मैच नहीं खेलने हैं। आप दो मैचों में दूसरों को खेलते देख सकते हैं और अपने अनुभव से सीख सकते हैं। वो बहुत ही मिलनसार है, खुश रहना पसंद करते हैं।

आईपीएल में इस बार ट्रॉफी जीतने का भरोसा

ऋषभ पंत ने इसके बाद कहा कि

दोनों ही चीजें एक-दूसरे की मदद करती हैं। अगर आप 90 या 100 ओवर के लिए विकेट रख रहे हैं, तो आप जानते हैं कि पिच से गेंद कैसे आ रही है। आपको किसी और की तुलना में ज्यादा विचार नहीं मिलते। इससे आपकी बल्लेबाजी को फायदा हो सकता है। और अगर आप खेल रहे हैं। लंबे समय के लिए तो आप जानते हैं कि पिच कैसा व्यवहार कर रही है। देश के लिए खेलने पर आपके अंदर पर्याप्त ऊर्जा रहती है।”

यहां आईपीएल को लेकर पंत ने कहा कि

मैं एक विजयी योगदान देने के लिए उत्सुक हूं। इस साल दिल्ली की टीम युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का एक अच्छा मिश्रण हैं। युवाओं के पास ऊर्जा है और अनुभव भी उतना ही महत्वपूर्ण है। हमारे पास सही मिश्रण है। हम मानते हैं कि जीतने के लिए खेलेंगे और इस सीजन हम हमारे प्रशंसकों और टीम को ट्रॉफी दे सकते हैं।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत को है भारतीय टीम के लिए इतने सालों तक खेलने की उम्मीद appeared first on Sportzwiki.