Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रिदिमा ने सत्र का पहला खिताब जीता

अहमदाबाद
रिदिमा दिलावरी ने तीन शाट से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके शुक्रवार को तीन शाट से जीत दर्ज करके हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के चौथे चरण का खिताब अपने नाम किया। रिदिमा ने लगातार तीसरे दौर में भी एक ओवर 73 का कार्ड खेला लेकिन कल तक शीर्ष पर चल रही गौरिका बिश्नोई ने सात ओवर 79 का खराब प्रदर्शन किया। रिदिमा ने कुल दो ओवर 218 का स्कोर बनाया जबकि गौरिका का कुल स्कोर 221 रहा। रिदिमा इस सत्र में खिताब जीतने वाली चौथी खिलाड़ी है। पहले तीन चरण में नेहा त्रिपाठी, गुरसिमर बदवाल और त्वेशा मलिक ने खिताब जीता था। नेहा चौथे दौर में तीसरे जबकि अमनदीप द्राल चौथे स्थान पर रही। गुरसिमर और सुचित्रा रमेश ने संयुक्त पांचवां स्थान हासिल किया।