Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राजस्थान रॉयल्स के बाद अब रहाणे करेंगे इस टीम की कप्तानी

इंटरनेट डेस्क। अंजिक्य रहाणे आईपीएल के 11वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए नजर आएं थे। पिछले सीजन रॉयल्स की कप्तानी करने वाला ये दिग्गज बल्लेबाज अब शेष भारत की कप्तानी करता मैदान में नजर आएंगा। वहीं, लोकेश राहुल को इंडिया ए टीम की कमान सौंपी गई है।

कपिल देव ने आज ही के दिन बनाया था ये खास रिकॉर्ड, इस दिग्गज को छोड़ा था पीछे

आपको बता दें कि मीडिया से खबर मिल रही हैं कि 12 से 16 फरवरी तक नागपुर में आयोजित होने वाले ईरानी कप के लिए बीसीसीआई ने अंजिक्य रहाणे को शेष भारत एकादश की कमान सौंपी है। इस दौरान ईरानी ट्रॉफी में रहाणे एंड कंपनी का मुकाबला रणजी चैंपियन विदर्भ की टीम से होगा।

गगनचुंबी छक्के लगाने वाला ये तूफानी बल्लेबाज हुआ वेस्टइंडीज टीम में शामिल

अंजिक्य रहाणे ने भारतीय टीम के लिए कई अहम मैच खेले है और टीम को संकट से बाहर निकालने में अहम योगदान दिया है। रहाणे अब तक अपने अन्तर्राष्ट्रीय टेस्ट करियर में 56 मैच खेले है। रहाणे ने इस दौरान 3488 रन बनाए है। रहाणे ने इस दौरान टेस्ट करियर में 9 शतक और 17 अर्धशतक लगाने में कामयाबी हासिल की है। रहाणे का टेस्ट करियर में 188 रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। अंजिक्य रहाणे भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान है।

इस प्रकार हैं शेष भारत की टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह, हनुमा विहारी, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), कृष्णप्पा गौतम, धर्मेंद्र सिंह जडेजा, राहुल चाहर, अंकित राजपूत, तनवीर उल हक, रोनित मोरे, संदीप वारियर, रिंकू सिंह, स्नेल पटेल।