भारतीय टीम पिछले दो साल से लगातार तीनों फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. अब भारतीय टीम का लक्ष्य विश्व कप 2019 है. विराट कोहली की अगुवाई में विश्व कप के लिए भारतीय टीम तैयार हो चुकी है. भारतीय टीम को विश्व कप 2019 का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है.
इसी बीच पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने भारतीय गेंदबाजो को लेकर एक बयान दिया है. साथ ही उन्होंने कहा है, कि विश्व कप 2019 के लिए भारतीय टीम तैयार है.
भारतीय टीम का गेंदबाजी आक्रमण शानदार

जहीर खान ने मेल टुडे को दिए गए अपने एक बयान में कहा,
“मुझे लगता है, कि तेज गेंदबाज पिछले कुछ समय में शानदार रहे हैं. यदि आप उनके आंकड़े देखें, तो सबकुछ बयां हो जायेगा. एक समूह के रूप में, वे बहुत कुछ हासिल करने में सक्षम हैं. टेस्ट मैच जीतने के लिए आपको 20 विकेट लेने होते हैं और कभी भी एक गेंदबाज यह नहीं कर पाता है. यह गेंदबाजों के एक अच्छे समूह के द्वारा ही संभव है. भारत का गेंदबाजी समूह पिछले कुछ समय में यह अपना यह काम आसानी से कर रहा हैं.”
उमेश और भुवी को जगह ना मिलने से गेंदबाजी की गहराई को समझा जा सकता

जहीर खान ने आगे अपने बयान में कहा,
“उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार जैसे अच्छे तेज गेंदबाजो को भी अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है, इससे हमारी गेंदबाजी की गहराई को समझा जा सकता है.”
हम विश्व कप के लिए पूरी तरह से तैयार

जहीर खान ने आगे अपने बयान में कहा,
“जब भी कोई खिलाड़ी किसी भी देश में जाता है, तो वह वहां की परिस्थियों से अंजान होता है. अब हमारे गेंदबाज विभिन्न परिस्थितियों से अब परिचित है और वह सभी फॉर्म में है.”
“निश्चिंत रहें, मुझे लगता है, कि भारतीय टीम विश्व कप के लिए तैयार है. उन्होंने अपनी ताकत की पर्याप्त झलक दी है. मुझे उम्मीद है, कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज जीतकर भी भारतीय टीम ऐसा करेगी. कुल मिलाकर, मुझे लगता है कि हम विश्व कप के लिए पूरी तरह तैयार हैं.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post जहीर खान ने कहा इस टीम का गेंदबाजी आक्रमण है सबसे मजबूत, विश्वकप जीतना है निश्चित appeared first on Sportzwiki.