Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम मैनेजमेंट का खुलासा,इस वजह से अचानक से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फॉर्म में लौटे महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले फॉर्म में नहीं थे. उनकी गिरती फॉर्म ने क्रिकेट के दिग्गजों को ये कहने पर मजबूर कर दिया कि वो क्रिकेट को अलविदा कह दें. कई क्रिकेट एक्सपर्ट का ये भी मानना था वो ऋषभ पंत जैसे शानदार बल्लेबाज की जगह कब्जा कर रहे हैं.

लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उन्होंने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर बताया क्यों वो दुनिया के बेहतरीन फिनिशर हैं. उन्होंने पूरे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की और 51, 55 *,87* के स्कोर बनाए. इसी के साथ उनको मैन ऑफ़ द सीरीज का अवार्ड भी मिला.

इस वजह से आया बल्लेबाजी में बदलाव

भारतीय टीम मैनेजमेंट के सूत्रों ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान बताया,

“धोनी ने जिस शॉट को बेहतरीन तरीके से खेल सकते हैं. उनपर जमकर मेहनत किया और उसे और बेहतर बनाया. साथ ही जिस गेंद से गेंदबाज उनको परेशान कर रहे थे. उसपर भी जमकर मेहनत की”

बल्ले में किया ये बदलाव 

धोनी को विश्व कप के लिए टीम का सबसे अनुभवी खिलाड़ी माना जा रहा है. शेन वार्न ने यहाँ तक कह दिया की विराट को विश्व कप में धोनी की जरूरत पड़ेगी.

टीम मैनेजमेंट के अधिकारी ने आगे बताया,

“धोनी ने अपने बल्ले की निचे की लकड़ी को कटा कर पीछे बढ़ा दिया हैं. साथ ही उन्होंने निचे से अपने बल्ले को छोटा कर दिया है. जिसका फायदा उनको ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में मिला है.”

धोनी का साबित हो सकता है आखिरी विश्व कप 

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ये आखिरी विश्व कप साबित हो सकता है. धोनी 37 साल के हो चुके हैं. जिसे देखते हुए वो इस विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन कर क्रिकेट को अलविदा कहना चाहेंगे.

आईपीएल में धोनी चेन्नई के कप्तान है. इस बार 23 मार्च से आईपीएल शुरू होने वाला है. धोनी चेन्नई को खिताब दिलाने की एक बार कोशिश करेंगे.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post भारतीय टीम मैनेजमेंट का खुलासा,इस वजह से अचानक से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फॉर्म में लौटे महेंद्र सिंह धोनी appeared first on Sportzwiki.