Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऋषभ पंत मिल रहे मौके को बर्बाद नहीं कर सकते : हरभजन सिंह

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा था. बता दें, ऋषभ पंत को वनडे सीरीज से टीम से बाहर किया गया था. टी-20 सीरीज में वो टीम के साथ वापस आए. अभी कई क्रिकेट के दिग्गज को लगता है वो विश्व कप के लिए टीम का हिस्सा हो सकते हैं.

लेकिन वो सीमित ओवर क्रिकेट में अपने फॉर्म में वापस नहीं आ पा रहे हैं. वो बार बार गलत शॉट खेल बैठते हैं. इसको लेकर भारतीय टीम के स्पिनर हरभजन सिंह ने इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए कहा मैं उनके शॉट के चयन से थोड़ा निराश हूँ.

हरभजन ने कहा,

“मैं उनके शॉट चयन से थोड़ा निराश था. उन्होंने तेज गेंदबाज को एक-दो बार रिवर्स स्वीप मारने की कोशिश की. जब आप एक बल्लेबाज को ऐसे शॉट खेलते हुए देखते हैं.तो यह बताता है कि वह खुद को साबित नहीं कर रहा है”

“उसे अपने खेल और शक्तियों को समझना होगा और उसके अनुसार खेलना होगा. उसके पास सभी शॉट्स हैं.उसे रिवर्स स्वीप को अंतिम विकल्प के रूप में रखना चाहिए”

बता दें, ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के दौरान हरभजन ने कहा था, ऋषभ पंत में वही एक्स फैक्टर है, जो एडम गिलक्रिस्ट में हुआ करता था. लेकिन अब उनकी राय थोड़ी अलग हो गई है.

उन्होंने आगे कहा,

“ऋषभ एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर है और इसीलिए हम उसका बहुत समर्थन कर रहे हैं.हम जानते हैं, वह एक बड़ा मैच विजेता हो सकता है. लेकिन अगर वह अपने मौके को बर्बाद करता रहता है,और ऐसे शॉट चयन करता रहता है, मुझे लगता है दिनेश कार्तिक उनकी जगह ले सकते हैं”

“दिनेश कार्तिक एक उचित बल्लेबाज हैं वह पिछले कुछ मैचों में भी पर्याप्त प्रदर्शन कर रहे हैं.इसलिए मुझे लगता है, ऋषभ पंत को आगामी मैचों में बढ़िया प्रदर्शन करने की जरूरत है”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post ऋषभ पंत मिल रहे मौके को बर्बाद नहीं कर सकते : हरभजन सिंह appeared first on Sportzwiki.