भारतीय क्रिकेट टीम के युवा प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का भारतीय टीम के लिए डेब्यू तो अच्छा नहीं रहा था। ऋषभ पंत ने वनडे और टी-20 क्रिकेट के अपने शुरुआती करियर में कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ा, लेकिन उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत एक अलग ही अंदाज में की है।
ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर किया प्रभावित
ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर शानदार बल्लेबाजी कर हर किसी का ध्यान आकर्षित किया है। ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान 55 के शानदार औसत से रन बनाए।

इस दौरान ऋषभ पंत ने सिडनी में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में 159 रनों की बहुत शानदार पारी भी खेली थी। पंत ने अपने इस प्रदर्शन से इतना तो साबित कर दिया है कि उन्हें विश्व कप के लिए नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
सुनील गावस्कर ने विश्व कप के लिए ऋषभ पंत को माना दावेदार
विश्व कप के लिए भारतीय टीम का संयोजन तैयार हो रहा है। और इसमें कई खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा चल रही है। इस प्रतिस्पर्धा में ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी से खास दावा ठोका है।

तो भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर भी ऋषभ पंत को विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में लेने की मांग कर रहे हैं।
ऋषभ पंत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में करें शामिल
सुनील गावस्कर ने ऋषभ पंत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शामिल करने को लेकर कहा कि
“पंत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में अजमाया जाना चाहिए और मध्यक्रम में उनकी बाएं हाथ की बल्लेबाजी भारत के लिए विश्वकप में बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।”

गावस्कर को जब विश्व कप के लिए दिनेश कार्तिक को बैकअप टीम में रखने की बाद पूछी तो उन्होंने कहा कि
“मैं ऋषभ पंत को भी रखूंगा। वो टॉप लाइन अप में बाएं हाथ का विकल्प देते हैं। दो सप्ताह के बाद भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज में मैं उन्हें टीम में देखना चाहता हूं। इससे हमें इस बात का अंदाजा होगा कि वो कैसे अपनी शेप में आते हैं या फिर उसे कम करते हैं। 4 या 5 नंबर पर ज्यादा जिम्मेदारी होती है। और नंबर 6 या 7 पर धमाकेदार बल्लेबाजी करनी होती है। और वो ये कर सकते हैं।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post सुनील गावस्कर ने इस युवा बल्लेबाज को वनडे टीम में शामिल करने की उठाई मांग, बताया मैच विनर appeared first on Sportzwiki.