क्रिकेट दुनिया का फूटबॉल के बाद दूसरा सबसे लोकप्रिय खेल है और इसके चाहने वालों की दुनियाभर में कोई कमी नहीं है. क्रिकेट के मैदान पर लगने वाले चौकों-छक्को का दुनिया भर में क्रिकेट प्रेमी भरपूर आनंद उठाते हैं.
इस खेल की एक ये भी सच्चाई है. कि इसके 142 साल के इतिहास में खिलाड़ियों व अंपायरों को कई गंभीर चोटें भी आई हैं और कई बार तो इस खेल ने लोगो की जिंदगिया भी ली है. क्रिकेट के मैदान पर दर्दनाक हादसे होना कोई बड़ी बात नहीं रह गई हैं.
ईरानी ट्रॉफी के चौथे दिन अंपायर के सिर पर लगी गेंद

शेष भारत और रणजी चैंपियन विदर्भ की टीम के बीच खेले जा रहे ईरानी ट्रॉफी के चौथे दिन एक बहुत ही दर्दनाक घटना देखने को मिली है.
दरअसल, मैच के चौथे दिन शेष भारत की दूसरी पारी का 95वां ओवर आदित्य सरवटे लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की छठी गेंद पर स्ट्राइक में श्रेयस अय्यर थे.
श्रेयस अय्यर ने इस गेंद पर लॉन्ग ऑफ़ की दिशा पर एक शानदार शॉट खेला और एक रन लिया. लॉन्ग ऑफ़ की दिशा पर फील्डिंग कर रहे फिल्डर ने गेंद को उठाकर गेंदबाज को देना चाहते थे, लेकिन उनका थ्रो सीधे अंपायर सीके नंदन के सिर पर जाकर लगा.
अंपायर सीके नंदन के सिर पर यह गेंद काफी तेज से लगी और वह गेंद लगते ही जमीन पर बैठ गए थे और अपने हाथ से अपना सिर मलने लगे थे. करीब 10 मिनट तक मैच रुका भी रहा था. फिजियों ने आकर सीके नंदन को देखा और उनका उपचार किया.
यहाँ क्लिक कर देखें सीके नंदन के सिर पर गेंद लगने का वीडियो

— shaktikapoor143 (@shaktikapoor143) February 15, 2019
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे अंपायर सीके नंदन के सिर पर अनजाने में फिल्डर के द्वारा गेंद लग गई. हालाँकि, गनीमत रही है, कि अंपायर सीके नंदन ठीक है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो : ईरानी ट्रॉफी के चौथे दिन हुआ दर्दनाक हादसा, अंपायर के सिर पर आई चोट appeared first on Sportzwiki.