श्रीलंका और साउथ अफ्रीका टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच आज बुधवार से शुरू हो चूका है. इस टेस्ट मैच के पहले दिन के पहले सेशन में ही एक विवादित घटना देखने को मिली है. दरअसल, सीरीज के इस पहले टेस्ट के पहले दिन, पहले ही ओवर में यह विवादित घटना देखने को मिली है.
श्रीलंकाई टीम को नहीं लेने दिया गया रिव्यू

विश्वा फर्नांडो की एक गेंद हाशिम अमला के पैड पर जाकर लगी. श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉट आउट करार दिया.
अंपायर अलीम डार के नॉट आउट दिए जाने के बाद लम्बे विचार विमर्श के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने डीआरएस लेने का फैसला किया. क्रिकइन्फो के मुताबिक़, श्रीलंका के खिलाड़ियों ने 13वें मिनट में डीआरएस लेने का फैसला किया. जबकि डीआरएस लेने का समय 15 सेकेंड तक का होता है.
आईसीसी के टेस्ट प्लेइंग कंडीशन के नियम 3.2.2 के तहत बॉल के डेड होने और रिव्यू लेने के बीच 15 सेकेंड का वक्त नहीं होना चाहिए. रिप्ले में साफ़ देखा जा रहा था, कि हाशिम अमला एलपीडब्लू आउट थे, लेकिन श्रीलंकाई टीम को रिव्यू नहीं लेने नहीं दिया गया.
ज्यादा लम्बी नहीं चली अमला की पारी

भले ही हाशिम अमला को अंपायर ने पहली बार आउट होने से बचा लिया हो, लेकिन उनकी यह पारी ज्यादा लम्बी नहीं चल पाई. वह अपनी टीम के लिए मात्र 3 रन ही बना पाए. वह सुरंगा लकमल की गेंद पर कुसल मेंडिस को स्लिप में अपना कैच थमा बैठे.
हालाँकि, अंपायर द्वारा श्रीलंका के खिलाड़ियों को रिव्यू ना लेने देने के फैसले से क्रिकेट प्रेमी काफी हैरान है और अंपायर अलीम डार के फैसले की आलोचना कर रहे हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post हाशिम अमला थे साफ़ आउट, लेकिन अंपायर ने श्रीलंकाई टीम को नहीं लेने दिया रिव्यू, ये रही वजह appeared first on Sportzwiki.