Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड के खिलाफ सात साल बाद एक साथ दो भाई करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत 6 फरवरी से होने वाली है. इस सीरीज में भारतीय टीम टीम का हिस्सा कुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या हैं. भारतीय टीम ने वनडे सीरीज पर पहले ही कब्ज़ा कर लिया है. सीरीज के आखिरी मैच में हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने आखिर में आकर ताबड़तोड़ रन बना डाले.

जब न्यूजीलैंड बल्लेबाजी करने आई. तब हार्दिक ने दो महत्वपूर्ण विकेट भी अपने नाम किएं. कुछ इसी तरह के  ऑलराउंडर इनके भाई कुणाल पांड्या भी हैं. वो भी गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन करने का दमखम रखते हैं.

सात साल बाद दो भाइयों को एक साथ खेलता देख सकते हैं भारतीय क्रिकेट प्रेमी 

पहले टी-20 में इन दोनों खिलाड़ियों को टीम में मौका मिलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है. ये दोनों एक साथ जैसे ही मैदान पर उतरेंगे. सात साल बाद आप भारत के लिए खेलते हुए दो भाइयों को क्रिकेट के मैदान पर देखेंगे. आखिरी बार 30 मार्च सन 2012 को इरफ़ान पठान और युसूफ पठान दो भाइयों ने एक साथ देश का प्रतिनिधित्व किया था.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी बार एक साथ खेले थे इरफ़ान-युसूफ 

ये मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से था. ये मैच दक्षिण अफ्रीका ने डकवर्थ लुईस नियम की मदद से 11 रनों से अपने नाम किया था. इसके बाद दोनों भाई एकसाथ कभी नहीं खेल पाएं. मजे की बात ये है कि पठान भाई और पांड्या भाई एक ही राज्य वडोदरा के लिए खेलते हैं.

बता दें,कॉफी विद करण शो पर हार्दिक पांड्या केएल राहुल ने जिस तरह से लड़कियों को लेकर कमेंट्स किए थे. उसको लेकर उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी. जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से भी दोनों को जांच तक टीम से सस्पेंड कर दिया गया था.

कुणाल पांड्या अभी केवल टी-20 टीम का हिस्सा हैं

हार्दिक पांड्या ने उसके बाद शानदार वापसी की है. वहीँ कुणाल पांड्या अभी केवल टी-20 टीम का हिस्सा हैं. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को आराम दिए जाने के बाद. एक बार फिर टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे. जिस टीम से हार्दिक और कुणाल आईपीएल खेलते हैं उस टीम के कप्तान भी रोहित शर्मा ही हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post न्यूजीलैंड के खिलाफ सात साल बाद एक साथ दो भाई करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व appeared first on Sportzwiki.