Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुनील गावस्कर ने चयनकर्ताओं से लगाई गुहार, कहा जीतना हैं विश्व कप तो इस खिलाड़ी को करो टीम में शामिल

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भारतीय टीम में डेब्यू के बाद से ही अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित किया है। ऋषभ पंत को जब से भारतीय टेस्ट टीम में मौका मिला है उसके बाद से उन्होंने ना केवल बल्ले से बल्कि विकेट के पीछे भी जबरदस्त भूमिका अदा की है।

ऋषभ पंत को टेस्ट की जबरदस्त कामयाबी के बाद भी वनडे में नहीं मिल रहा मौका

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के अलावा ऋषभ पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली है जिसमें उन्होंने भारतीय टीम को अपनी बल्लेबाजी से बड़ा भरोसा दिया है।

Bee clematis removed after India-A, England Lions match

पंत के इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी उन्हें भारतीय वनडे टीम में जगह बनाने मं कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। भारतीय टीम को विश्व कप से पहले अब 6 वनडे मैच खेलने हैं। लेकिन जिस तरह से वनडे में खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा चल रही है ऋषभ पंत को वनडे में शायद ही मौका मिले।

सुनील गावस्कर ने की ऋषभ पंत को विश्व कप में लेने का समर्थन

भले ही ऋषभ पंत को वनडे टीम के लिए तो मौका मिलना मुश्किल दिख रहा है लेकिन वहीं भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का साफ मानना है कि पंत को मौका देने से विराट कोहली को कुछ विकल्प मिल जाएंगे।

सुनील गावस्कर ने ऋषभ पंत को विश्व कप के लिए टीम में जगह देने की बात पर कहा कि” ऋषभ पंत एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें सीमित ओवरों की क्रिकेट पसंद है और फिर वो बाएं हाथ के खिलाड़ी हैं। मध्य क्रम में भारत के पास कोई इस तरह का बल्लेबाज नहीं है। बाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में भारत के पास केवल शिखर धवन ही हैं।

ऋषभ पंत बाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में देते हैं विकल्प

गावस्कर ने कहा कि” अगर आपके पास 4, 5, 6 पर बाएं हाथ का विकल्प हो तो वो कप्तान को उदाहरण के लिए आक्रमण के आधार पर कुछ और विकल्प देता है। और अगर विपक्षी टीम में बहुत सारे बाएं हाथ के गेंदबाज हैं,”

“तो आप टीम में कम से कम दो बाएं हाथ के बल्लेबाज चाहते हैं। इस संबंध में मुझे लगता है कि चयन समिति को 50 ओवरों के फॉर्मेट के लिए ऋषभ पंत को ध्यान में रखना चाहिए।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post सुनील गावस्कर ने चयनकर्ताओं से लगाई गुहार, कहा जीतना हैं विश्व कप तो इस खिलाड़ी को करो टीम में शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.