Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ने हॉकी विश्व कप की मेजबानी का दिया प्रस्ताव

लुसाने
भारत, आस्ट्रेलिया, जर्मनी, मलेशिया, न्यूजीलैंड और स्पेन ने अगले हॉकी विश्व कप की मेजबानी करने के लिए अपना प्रस्ताव दिया है। अंतराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि उसे भारत, आस्ट्रेलिया, जर्मनी, मलेशिया, न्यूजीलैंड और स्पेन से अगले विश्व कप की मेजबानी के लिए बोली प्रस्ताव मिले हैं। बोली देने वाले देशों को 31 जनवरी 2019 तक यह बताना था कि उन्हें विश्व कप की मेजबानी के लिए 1-17 जुलाई 2022 और 13-29 जनवरी 2023 में से कौन सी विंडो को प्राथमिकता देनी है। भारत ने गत वर्ष नवंबर-दिसंबर में ओड़िशा के भुवनेश्वर में पुरुष विश्व कप की मेजबानी की थी। भारत अपने इतिहास में तीम बार विश्व कप की मेजबानी कर चुका है। भारत ने पुरुष या महिला विश्व कप की मेजबानी के लिए 13-29 जनवरी 2023 की विंडो को प्राथमिकता दी है।

आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने 13-29 जनवरी 2023 के दौरान महिला विश्व कप की मेजबानी के लिए अपना प्रस्ताव दिया है। मलेशिया और स्पेन ने 1-17 जुलाई 2022 तक पुरुष विश्व कप की मेजबानी के लिए अपना प्रस्ताव दिया है जबकि जर्मनी ने इस अवधि के दौरान पुरुष या महिला विश्व कप की मेजबानी के लिए अपना प्रस्ताव दिया है। एफआईएच अब बोलियों की आकलन प्रक्रिया शुरु करेगा और उसका कार्यकारी बोर्ड दोनों विश्व कप के मेजबानों के बारे में जून 2019 में अपना फैसला लेगा।