Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गेल की तूफानी पारी में उड़ा अफरीदी का रिकॉर्ड, मैदान में लौटते ही रच दिया इतिहास

इंटरनेट डेस्क। क्रिस गेल का नाम सुनते ही विपक्षी गेंदबाजों के पसीने छुट जाते है। कैरेबियाई के इस तूफानी बल्लेबाज ने अपने अन्तर्राष्ट्रीय करियर में कई दिग्गज गेंदबाजों की जमकर ठुकाई की है। इसी बीच आपको बता दें कि क्रिस गेल करीब 7 महिने बाद मैदान में लौटे और आते ही इतिहास रच दिया।

कैरेबियाई के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 वनडे मैचों के सीरीज के पहले ही मैच में आतिशी बल्लेबाजी का नजारा प्रस्तुत किया और इस मैच में गेल ने जैसे ही अपनी पारी का पहला छक्का जड़ा, तो वह अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। सर्वाधिक छक्को के मामलें में क्रिस गेल ने पाकिस्तान के बूम बूम शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया है।

क्रिस गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 129 गेंदों में 135 रन बनाए। क्रिस गेल ने इस दौरान 12 छक्के और 3 चौके लगाए। कैरेबियाई इस तूफानी बल्लेबाज ने इस दौरान वनडे करियर में अपने 24वें शतक के दौरान दर्जनभर छक्के लगाए। इसके साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट टेस्ट, वनडे, टी-20 इंटरनेशनलमें सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड गेल 488 छक्के के नाम दर्ज हो गया। इससे पहले यह रिकॉर्ड शाहिद आफरीदी 476 छक्के के नाम था। आपको बता दें कि ​वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने टेस्ट मैचों में 98, वनडे मैचों में 287 और टी-20 इंटरनेशनल में 103 छक्के लगाए हैं। साथ ही आपको बता दें कि क्रिस गेल ने बारबाडोस वनडे से पहले अपने संन्यास का भी ऐलान कर दिया है। आगामी विश्वकप के बाद गेल वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। हालांकि गेल की विस्फोटक पारी टीम के काम नहीं आ सकी और इंग्लैंड टीम ने पहला वनडे 6 विकेट से जीत लिया।