Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में इन खिलाड़ियों को मिल सकती जगह

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया साथ ही सीरीज को 4-1 अपने नाम किया। लेकिन टी 20 सीरीज में जीत दर्ज नही कर पायी लेकिन अब भारतीय टीम का पूरा फोकस विश्वकप और इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 फरवरी से शुरू हो रही सीमित ओवरों की सीरीज पर है। साथ ही इस समय भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है। लेकिन टीम का चयन 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले आईसीसी विश्व कप को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।

आपको बता दे कि हाल ही में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टी- 20 और पांच वनडे शृंखला खेलेगी। लेकिन अभी भी माना जा रहा है कि भारतीय टीम चयन बोर्ड अभी टीम में दो स्थानों पर खिलाड़ियों का नाम तय नही कर पाया है इनमें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और दूसरे विकेटकीपर का स्थान बाकी है। इसलिए इस बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट और खलील अहमद में से किसी एक को विश्व कप टीम में जगह ले सकते हैं। वहीं ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में किसी एक विश्वकप में जगह मिल सकती है।

इसलिए चयनकर्ता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज बहुत प्रमुख है साथ ही माना जा रहा है कि इस सीरीज से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, शिखर धवन और गेंदबाजों में मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को विश्राम दिया जा सकता है। वहीं कप्तान विराट कोहली, लोकेश राहुल, जयदेव उनादकट और जसप्रीत बुमराह को उनके स्थान पर टीम में शामिल किया जा सकता है।

ये भी पढ़े:

साइना नेहवाल ने गुवाहाटी में खेलने से किया मना, जानिए क्या है वजह

इस दिग्गज खिलाड़ी ने भारत के अलावा इस देश को बताया विश्व कप का सबसे बड़ा दावेदार

7 साल की उम्र चीते की रफ्तार से दौड़ता है ये बच्चा, 13 सेकंड में पूरी की 100 मीटर की रेस, देखें VIDEO



Herald