पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 42 जवान शहीद हो गये थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली थी। इसके बाद से ही भारत में पाकिस्तान को लेकर काफी गुस्सा है। देश पाकिस्तान से आर- पार की लड़ाई को देख रही है और पाकिस्तान से अपने सारे रिश्ते तोड़ रहा है।
विश्व कप में पाकिस्तान से मैच

भारत औए पाकिस्तान के बीच विश्व कप में 16 जून को मुकाबला खेला जाना है। इसे लेकर बीसीसीआई और सरकार से मांग हो रही है कि भारत इस मैच में पाकिस्तान से नहीं खेले।
इसे लेकर हरभजन सिंह ने भी मैच नहीं खेलने की बात की थी। वहीं सुनील गावस्कर और कई अन्य पूर्व खिलाड़ी मैच खेलने के पक्ष में हैं। अब राजनीतिक गलियारों से भी इसपर बयान आना शुरू हो गया है।
शशि थरूर ने दिया बयान

पाकिस्तान से विश्व कप में खेलने को लेकर कांग्रेस के नेता और सांसद शशि थरूर ने अपनी राय रखी है। इंडिया टुडे से बात करते हुए उन्होंने कहा
“मुझे नहीं लगता कि उनके सही दिमाग में कोई भी दावा कर सकता है कि तीन महीने दूर एक मैच रद्द करना हमारे कीमती 40 सीआरपीएफ जवानों की जान की सही कीमत है।”
पहले का दिया उदाहरण

इसके साथ ही शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर विश्व कप 1999 का स्कोर बोर्ड भी शेयर किया। उन्होंने लिखा कि उस समय कारगिल की लड़ाई के बावजूद भारत ने विश्व कप में पाकिस्तान से खेला था। उन्होंने इसी वजह से विश्व कप में भारत को खेलने की बात की।
Reminder: at the height of the 1999 Kargil War, India played Pakistan in the cricket World Cup, & won. To forfeit the match this year would not just cost two points: it would be worse than surrender, since it would be defeat without a fight. https://t.co/RDgn7VEB5r
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) February 22, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post पुलवामा अटैक के बाद कांग्रेस की हो रही आलोचना तो अब कांग्रेसी नेता शशि थरूर ने भारत-पाकिस्तान मैच पर कही ये बात appeared first on Sportzwiki.