Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रविचंद्रन अश्विन ने अशोक डिंडा के चेहरें पर लगी गेंद पर निकाला गुस्सा, इन्हें ठहराया इस घटना का जिम्मेदार

बंगाल की टीम ने भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की प्रैक्टिस को ध्यान में रखते हुए एक प्रैक्टिस मैच आयोजित किया था. जिसमे बंगाल के खिलाड़ी ही आपस में खेल रहे थे.

ईडन गार्डन में खेले जा रहे प्रैक्टिस मैच के दौरान अशोक डिंडा की गेंद पर बल्लेबाज विवेक सिंह ने शॉट खेला और गेंद सीधे जाकर अशोक डिंडा के चेहरें पर जा लगी. अशोक डिंडा, बॉल चेहरें पर लगने के साथ ही मैदान पर लेट गए थे और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया था.

यहाँ क्लिक कर देखें अशोक डिंडा के चेहरें पर गेंद लगने का वीडियो 

उनादकट ने गेंदबाजो के ‘फेस मास्क’ को लेकर किया ट्वीट  

जयदेव उनादकट ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा था, कि “सही समय है, कि अब गेंदबाजों की सुरक्षा के लिए भी “फेस-मास्क” पेश किये जाने चाहिए.

यह डरावना है. कि इस तरह की घटनाएं हमारे खेल में अक्सर कैसे हो जाती हैं! उम्मीद है अशोक डिंडा आप अच्छे होंगे. आप इस बारे में क्या कहते हैं अश्विन भाई?”

अश्विन ने टी-20 क्रिकेट पर कसा तंज 

रविचंद्रन अश्विन ने जयदेव उनादकट के ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए टी-20 क्रिकेट पर तंज कसा और लिखा, “2011 के बाद से इस तरह की घटना सामने आ रही है, इस तरह की घटनाएं टी-20 युग से पहले कभी सामने नहीं आई थी. कुछ निश्चित रूप से बदल गया है, आश्चर्य है कि यह क्या है?”

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post रविचंद्रन अश्विन ने अशोक डिंडा के चेहरें पर लगी गेंद पर निकाला गुस्सा, इन्हें ठहराया इस घटना का जिम्मेदार appeared first on Sportzwiki.