Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ट्रोल होने के बाद विराट कोहली की खुली आँखे, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

स्पोर्ट्स डेस्क। पूरा देश जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने में लगा हुआ है। वहीं भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली एक प्रमोशनल ट्वीट कर बुरे फंस गए है। उनको सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

दरअसल, गुरुवार (14 फरवरी) को पुलवामा में हुए आतंकी हमले से 41 जवान शहीद हो गए। ऐसे में पुरे देश में शोक की लहर है। लेकिन, उसी दिन कोहली के स्पोर्ट्स क्लब का एड करना देश की जनता को पसंद नहीं आया और उन्होंने ट्विटर पर ही विराट को जवाब देना शुरू कर दिया। विराट कोहली ने इस आतंकी हमले के बाद भी इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर के लिए ट्वीट कर वोट की मांगने लगे।