Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बिलियर्ड्स और स्नूकर के साथ ‘भेदभाव’ खत्म हो : पंकज आडवाणी

इंदौर
दिग्गज क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने मंगलवार को कहा कि ओलंपिक और एशिया स्तर की स्पर्धाओं में खेले जाने खेलों के मुकाबले बिलियर्ड्स और स्नूकर को देश में बेहद कम सरकारी मदद मिल रही है और इस (भेदभाव) को खत्म किया जाना चाहिये। राष्ट्रीय स्नूकर चैंपियनशिप में हिस्सा लेने यहां आये आडवाणी ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की नीतियां ओलंपिक खेलों और एशियाई स्पर्धाओं में खेले जाने वाले खेलों को बहुत ज्यादा समर्थन दे रही हैं। मैं यह कतई नहीं कह रहा हूं कि इन खेलों को समर्थन नहीं दिया जाये। लेकिन सरकारी क्षेत्र में बिलियर्ड्स और स्नूकर के साथ बहुत ज्यादा भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेशक, ओलंपिक बहुत बड़ा खेल आयोजन है। लेकिन हम जैसे बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड-ी भी वैश्विक स्पर्धाओं के लिये उतनी ही मेहनत करते हैं जितना पसीना ओलंपिक खेलों के खिलाड़ी बहाते हैं। लिहाजा कें्रद और राज्य सरकारों की ओर से बिलियर्ड्स और स्नूकर को भी उतनी ही आर्थिक मदद मिलनी चाहिये, जितना सरकारी फंड ओलंपिक खेलों को प्रदान किया जाता है।

आडवाणी ने कहा कि ओलम्पिक खेलों के मुकाबले बेहद कम सरकारी प्रोत्साहन मिलने पर बिलियर्ड्स और स्नूकर के नये खिलाड़ी कभी-कभी हतोत्साहित महसूस करते हैं और अपने भविष्य के बारे में चिंतित हो जाते हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर देश में बिलियर्ड्स और स्नूकर लीग का हर साल आयोजन होगा, तो नये खिलाड़ी सामने आयेंगे और खेल के प्रशंसकों की संख्या में भी इजाफा होगा।