न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को अंतिम टी-20 मैच में 4 रनों से हार मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 212 का स्कोर बनाया था लेकिन भारत 208 रन ही बना पाया। अंतिम तीन ओवर में टीम को जीत के लिए 47 रन चाहिए थे। दिनेश कार्तिक और क्रुणाल पांड्या ने विस्फोटक बल्लेबाज कर भारत को जीत के करीब ला दिया था।
दिनेश कार्तिक से हुई बड़ी गलती

भारत को अंतिम ओवर में जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। पहले गेंद पर दिनेश कार्तिक ने दो रन लिया, वहीं दूसरी गेंद पर डॉट खेल गये। ओवर की तीसरी गेंद को उन्होंने लॉन्ग ऑन की तरफ खेला लेकिन रन नहीं लिया।
दूसरी छोर पर क्रुणाल पांड्या 12 गेंद में 25 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन इसके बावजूद कार्तिक ने ने रन नहीं लिया। इससे अगली गेंद पर उन्होंने बड़ा शॉट खेलना चाहा लेकिन सिर्फ एक रन ही मिल पाया।
अपनी गलती मानी

मैच के अंतिम गेंद पर भारत को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे और दिनेश कार्तिक ने छक्का जड़ा लेकिन इसके बावजूद भी भारत को हार का सामना करना पड़ा। मैच के अंत में कार्तिक को अपनी गलती का एहसास हो गया।
उन्होंने अंतिम गेंद के बाद क्रुणाल पांड्या के पास जाकर सॉरी बोला। हालाँकि, उनके एक रन लेने के बाद भी भारत मैच नहीं जीत पाता लेकिन इस घटना ने उन्हें मैच का विलन बना दिया है।
युवा बल्लेबाजी ने की अच्छी बल्लेबाजी

भारत के लिए इस मैच में युवा बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आये विजय शंकर ने पहला विकेट गिने के बाद रोहित शर्मा के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला।
उसके अलावा ऋषभ पन्त और क्रुणाल पांड्या ने अच्छी बल्लेबाजी की। पन्त ने आते ही अपना रुख साफ़ कर दिया। उन्होंने दोनों कीवी स्पिन गेंदबाज के खिलाफ तेजी से रन बनाये और उसके बाद दोनों गेंदबाजों को पूरी पारी में गेंदबाजी का मौका नहीं मिला।
देखें वीडियो:
— MS (@premchoprafan) February 10, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीडियो: अंतिम ओवर में दिनेश कार्तिक से हुई गलती की वजह से भारत हारा सीरीज तो नम आँखों से कार्तिक ने कहा “सॉरी” appeared first on Sportzwiki.