पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर विश्व के सबसे तेज गेंदबाज के रूप में जाने जाते हैं. उनकी तेज गेंद बल्लेबाज के लिए परेशानी का सबब हुआ करती थी. उन्होंने अपने पूरे करियर के दौरान बल्लेबाजों के लिए कहर बनकर उभरे हैं. इस खिलाड़ी का विवादों के साथ खासा नाता रहा है. जिसकी वजह से अख्तर बहुत दिन तक क्रिकेट से दूर भी रहे हैं.
चोट भी इस खिलाड़ी को काफी परेशान कर चुकी है. संन्यास लेने के बाद रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर ये तेज गेंदबाज फिर वापसी करने के लिए तैयार है.ऐसा हम नहीं वो खुद कह रहे हैं. उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट की है. आइए अपनी वापसी के बारे में उन्होंने क्या कहा है. हम आपको बताते हैं.
2011 वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट से लिया संन्यास

शोएब अख्तर की उम्र 43 वर्ष हो गई है. फिर भी शोएब अख्तर ने क्रिकेट में वापसी की घोषणा की है. उन्होंने सोमवार को एक ट्वीट करते हुए लिखा- मैं 14 फरवरी, वेलेंटाइन डे पर दोबारा क्रिकेट में वापसी करूंगा. उन्होंने कहा कि वह लीग में खेलेंगे लेकिन किस लीग में इसका उन्होंने कोई खुलासा नहीं किया. इस घोषणा के साथ ही शोएब ने एक वीडियो भी शेयर किया.
दुनिया को दिखाना है असली तेज गेंदबाजी

उन्होंने कहा कि आज के ये तेज गेंदबाज तेज नहीं लगते. उन्होंने आगे कहा, यह समय है कि दुनिया को दिखाया जाए कि रियल पेस क्या है. शोएब अख्तर ने 46 टेस्ट, 163 वन-डे और 15 टी-20 मैच खेले हैं. इनमें उन्होंने क्रमशः 178, 247 और 19 विकेट लिए हैं.
यहाँ देखें वीडियो
Hello 14th February is the date, mark your calendars guys. Main bhi araha hun iss baar league khelnay.. Aakhir inn bachon ko bhi pata chalay kay tezi hoti kia hai! #shoaibisback #Pakistan pic.twitter.com/AbVDo7BPUB
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) February 11, 2019
आपको बता दें कि पाकिस्तान में प्रचलित पाकिस्तान सुपर लीग की शुरूआत 14 फरवरी से हो रही है. ऐसे में हो सकता है कि शोएब पीएसएल में किसी टीम के साथ जुड़ने का मन बनाया हो.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीडियो: शोएब अख्तर दोबारा से वापसी को तैयार हैं, इस दिन फिर करेंगे मैदान पर वापसी appeared first on Sportzwiki.