Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वसीम जाफर ने किया खुलासा, क्यों मुंबई को छोड़कर विदर्भ के लिए खेल रहे हैं घरेलू मैच

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर 40 साल की उम्र में भी लगातार रन बना रहे हैं। वह पहले घरेलू मैचों में मुंबई के लिए खेलते थे लेकिन 2015 में उन्होंने मुंबई को छोड़कर विदर्भ की टीम में शामिल हो गये। इसके बाद से विदर्भ दो रणजी ट्रॉफी जीत चुका है। इसमें वसीम जाफर की बल्लेबाजी का काफी अहम योगदान है।

क्यों छोड़ा मुम्बई?

मुंबई क्रिकेट टीम भारत की सबसे प्रतिस्थिति टीमों में गिनी जाती है। जाफर ने मुम्बई के साथ 8 रणजी ट्रॉफी भी जीती लेकिन उसके बाद वह विदर्भ से जुड़ गये। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने इंडिया टीवी से कहा

“मुझे महसूस हुआ कि मैं अपने करियर में एक ऐसे मुकाम पर हूं, जहां मैं फिर से भारत के लिए नहीं खेलने जा रहा हूं। मैं खुद को भी चुनौती देना चाहता था। इसके अलावा भले ही मैं उस सीज़न में एक दिवसीय मैचों में मुंबई के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी था, लेकिन वनडे टीम से बाहर करने की बात हो रही थी।”

युवाओं के लिए लिया फैसला

मुंबई के लिए घरेलू मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने पर जल्द ही भारतीय टीम में जगह मिल जाती है। यही वजह है कि युवाओं के लिए भी वसीम जाफर यह फैसला किया।

उन्होंने कहा

“आप जानते हैं कि मुंबई की टीम से भारतीय टीम में जगह बनाने में आसानी होती है। मैं भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए मेहनत कर रहे युवाओं के रास्ते में नहीं आना चाहता था। लगभग दो दशकों तक टीम में रहने के बाद मैं मुंबई टीम प्रबंधन को बाहर करने का मौका नहीं देना चाहता था।”

अब भी कर रहे बेहतरीन प्रदर्शन

वसीम जाफर 16 फरवरी को 41 साल के हो रहे हैं लेकिन अभी भी वह लगातार रन बना रहे हैं। विदर्भ को रणजी ट्रॉफी जीतने में उनकी भूमिका भी काफी अहम है। पिछले साल ईरानी कप के फाइनल में भी उन्होंने शानदार दोहरा शतक बनाया था।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post वसीम जाफर ने किया खुलासा, क्यों मुंबई को छोड़कर विदर्भ के लिए खेल रहे हैं घरेलू मैच appeared first on Sportzwiki.