नई दिल्ली। पाकिस्तान हमेशा ही अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देता आया है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में भारत के कई वीर सपूत शहीद हो गए। आतंकियों की इस घिनौनी हरकत से जहां पूरे देश में आक्रोश है, वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बयान से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
हमले की निंदा करते हुए पीएम मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई के लिए सेना को खुली छूट दी है, तो वहीं कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्द्धू ने बातचीत से ही हल निकालने का बयान दिया है।

सिद्धू के इस बयान से फिर एक बार सियासत सातवें आसमान पर पहुंच गई है। हैरान करने वाली बात है कि कांग्रेस, से लेकर तमाम पार्टियों ने इस घटना पर खेद व्यक्त किया है। वहीं, कांग्रेस के सीनियर नेता सिद्द्धू पाकिस्तान को लेकर ही उदार दिखते नजर आ रहे हैं।
कुछ महीने पहले पाक के आर्मी चीफ को लगाया था गले
बताते चलें कि क्रिकेट के बाद राजनीति की दुनिया में कदम रखने के बाद से सिद्द्ध हमेशा ही विवादित बयानों के कारण घिरे रहे हैं। लेकिन देश के इतने बड़े नुकसान के बाद भी सिद्धू राजनीतिक बयानबाजी करने से बाज नहीं आए। उनके इस बयान से कांग्रेस की भी साख को बट्टा लगने लगा है।

गालियां देना सही नहीं

“बातचीत और अंतरराष्ट्रीय दबाव का प्रयोग आतंकवाद का हल निकालने के लिए किया जाना चाहिए। इस प्रकरण में गालियां देना भी सही नहीं है।”
“गालियां देना सही नहीं है। आखिर कब तक देश के जवान शहीद होंगे और इस तरह का खूनी संग्राम चलता रहेगा। जो भी कुछ हुआ है, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी कड़ी निंदा की होनी चाहिए। किसी की जान लेना ही समाधान नहीं है।”
The post पुलवामा हमला: नवजोत सिंह सिद्धू ने दिखाई पाकिस्तान पर उदारता, कहा पुरे पाक को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं appeared first on Sportzwiki.