Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने रिद्धीमान साहा और ऋषभ पंत की प्रतिस्पर्धा को लेकर कही ये बात

विश्व क्रिकेट में मौजूदा समय में जिस तरह की प्रतिस्पर्धा भारतीय क्रिकेट में देखने को मिल रही है वैसी और किसी भी टीम में नहीं दिख रही है। भारतीय क्रिकेट में एक के बाद आते युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के कारण से टीम में बने रहने की प्रतिस्पर्धा बड़ी दिलचस्प हो चुकी है।

ऋषभ पंत ने टेस्ट में मौका मिलने के बाद अपनी जगह को किया मजबूत

भारतीय टीम में इस समय युवा और सीनियर खिलाड़ियों का एक जबरदस्त संयोजन है और हर खिलाड़ी के लिए टीम के दरवाजा खुले हैं बशर्ते प्रदर्शन सबसे बड़ा महत्व रखता है।

वैसा ही कुछ पिछले कुछ समय से भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने किया है। ऋषभ पंत ने हालिया टेस्ट सीरीज में खासा प्रभावित किया है जिसके बाद पंत टेस्ट के रेगुलर विकेटकीपर बनने के कगार पर हैं।

क्या ऋषभ पंत की सफलता के बीच होगी साहा की वापसी?

वैसे ऋषभ पंत के टेस्ट टीम में आगाज के पहले तक तो देश के नंबर वन विकेटकीपर के रूप में रिद्धीमान साहा को माना जाता था लेकिन साहा के एक बार चोटिल होने के बाद पंत ने टीम में मजबूती से अपनी जगह बना ली है।

अब देश के नंबर वन विकेटकीपर माने जाने वाले रिद्धामान साहा अपनी चोट से उबर रहे हैं और जल्द ही पूरी तरह से फिट हो जाएंगे लेकिन अब एक सवाल बड़ा हो चला है कि आखिर रिद्धीमान साहा की पंत की सफलता के बीच वापसी होगी या नहीं।

मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने इस बात को लेकर दिया जवाब

तो इस बात को लेकर भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता ने भी जवाब दिया है। मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद का साफ मानना है कि साहा अभी भी टेस्ट क्रिकेट की योजना में हैं।

एमएसके प्रसाद ने कहा कि “जब तक साहा चोटिल हुए वहां तक तो वो हमारे नंबर वन विकेटकीपर थे। इसके बाद हमने युवा ऋषभ पंत को मौका दिया और पंत ने इसे दोनों हाथों से पकड़ लिया। साहा अब भी लंबे फॉर्मेट के लिए हमारी योजना में हैं।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने रिद्धीमान साहा और ऋषभ पंत की प्रतिस्पर्धा को लेकर कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.