Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहली बार टेस्ट टीम में चयनित होने के बाद कुछ ऐसा था ऋषभ पन्त का रिएक्शन, स्वयं किया खुलासा

ऋषभ पंत कम समय में अपना एक बड़ा नाम बना लिया है. वह भारतीय टीम के लिए 9 टेस्ट मैच, 3 वनडे मैच और 13  टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं.

ऋषभ पंत ने अपने 9 टेस्ट मैच के क्रिकेट करियर में 49.71 की शानदार औसत से 696 रन बनाये हुए है. वह अबतक टेस्ट क्रिकेट में 2 शतक और 2 अर्धशतक लगा चुके हैं. वह टेस्ट क्रिकेट में अबतक 40 कैच और दो स्टंपिंग कर चुके हैं.

3 वनडे मैचों में ऋषभ पंत 20.50 की औसत से 41 रन बना चुके हैं. वहीं उन्होंने अपने खेले 13 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 22.09 की औसत से 229 रन बना चुके हैं.

इसी बीच ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने ऋषभ पंत का एक इंटरव्यू लिया है. जिसमे उन्होंने ऋषभ पंत से पहली बार टेस्ट टीम में चुने जाने की ख़ुशी के बारे में बताया है.

पत्रकार : आपको कब पता चला, कि आपको पहली बार टेस्ट टीम में चुना गया था?

ऋषभ पंत : “जब मेरा नाम पहली बार भारत की टेस्ट टीम में आया, तो मैं इंग्लैंड लायंस के खिलाफ चार दिवसीय मैच इंग्लैंड की धरती में ही खेल रहा था. इंग्लैंड लायंस की यह टीम काफी मजबूत टीम थी, क्योंकि उस टीम में एलिस्टर कुक, क्रिस वोक्स, सैम कुरेन, ओली पोप और डेविड मलान जैसे खिलाड़ी खेल रहे थे.

हम मैच का टॉस हार गए थे और हमारी पहले फील्डिंग थी. हम मैदान पर फील्डिंग के लिए जा ही रहे थे, कि तभी मुझे  नन्नू पा (सरनदीप सिंह, राष्ट्रीय चयनकर्ता) का फ़ोन आया.

उन्होंने मुझसे कहा, ऋषभ, मेरे पास एक मिनट के लिए आओ, मैं उनके पास गया और उन्होंने मुझसे कहा “आप चयनित हैं” मैंने कहा, “किस लिए?” 

उन्होंने कहा, आपका नाम टेस्ट टीम में है. मुझे उस वक़्त काफी ख़ुशी महसूस हुई और पहली बार मैंने नन्नू पा (रनदीप सिंह, राष्ट्रीय चयनकर्ता) को गले लगाया था. फिर मैं मैदान पर गया और उस दिन मैंने किस खुशी के साथ विकेटकीपिंग की है. इस बात को मैं अपने शब्दों में बयां नहीं कर सकता.

दिन के खेल के बाद, जिस क्षण मुझे अपना फोन वापस मिला, मैंने सबसे पहले अपनी मां को फोन किया. वह बहुत खुश थी. इसके बाद मैंने अपने कोच तारक सर को फ़ोन किया.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post पहली बार टेस्ट टीम में चयनित होने के बाद कुछ ऐसा था ऋषभ पन्त का रिएक्शन, स्वयं किया खुलासा appeared first on Sportzwiki.